बॉलीवुड
म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस रैपर रफ्तार (Raftaar) ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में स्टाइलिस्ट और एक्ट्रेस मनराज जवांदा (Manraj Jawanda) से शादी कर ली है.
म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस रैपर रफ्तार (Raftaar), जिनका रियल नाम दिलिन नायर है, उन्होंने शुक्रवार 31 जनवरी को शादी कर ली है. रफ्तार ने फैशन स्टाइलिस्ट और एक्ट्रेस मनराज जवांदा (Manraj Jawanda) से करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की. वहीं अब कपल की सोशल मीडिया पर शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है. जो कि तेजी से वायरल हो रही है.
दरअसल, एक्स पर रफ्तार और उनकी पत्नी मनराज की शादी की फोटोज वायरल हो रही हैं. यह फोटो एक यूजर ने शेयर की हैं, जिसमें कपल साउथ इंडियन रीति रिवाजों से शादी करते हुए नजर आ रहे हैं. पहली फोटो में रफ्तार मनराज को गले में मंगलसूत्र पहनाते हुए दिख रहे हैं. दूसरी फोटो में कपल को एक दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें- Rapper Raftaar Divorce: शादी के 6 साल बाद पत्नी से तलाक लेंगे रफ्तार, पहली नजर में हुआ था प्यार
वायरल हुईं थी प्री वेडिंग की फोटोज
इससे पहले रफ्तार और मनराज की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन की फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं. कपल की हल्दी सेलिब्रेशन की फोटोज में दोनों व्हाइट और येलो कलर के स्टाइलिश आउटफिट में नजर आ रहे हैं. इन फोटोज में रफ्तार अपने दोस्तों को हल्दी लगाते दिख रहे हैं. जिन्हें देख फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं दी थीं. हालांकि कपल ने अभी तक अपनी शादी की ऑफिशियल तौर पर तस्वीरें शेयर नहीं की हैं.
Congratulations Raftaar bhai😍 pic.twitter.com/q4tBBTRAP3
— Govind (@saygovind) January 31, 2025
यह भी पढ़ें- ये हैं भारत के टॉप 10 रैपर्स, नेटवर्थ जानकर हिल जाएगा दिमाग
रफ्तार ने की थी पहले कोमल वोहरा से शादी
बता दें कि रफ्तार की यह दूसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने कोमल वोहरा संग सात फेरे लिए थे और 2020 में वो अलग हो गए थे. दोनों की शादी 2016 में दिसंबर में हुई थी और 2020 में तलाक के लिए अर्जी दी थी. इसके बाद 2022 में दोनों का तलाक हो गया था. कपल ने शादी से पहले एक दूसरे को पांच साल तक डेट किया था.
खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.