Advertisement

Akash Ambani ने फेरा मुंह? जेठ ने नहीं खाया Radhika Merchant के हाथों से केक, VIDEO

सोशल मीडिया पर राधिका मर्चेंट(Radhika Merchant) के बर्थडे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने जेठ आकाश अंबानी को केक खिलाने जाती हैं, लेकिन वो मना कर देते हैं.

Latest News
Akash Ambani ने फेरा मुंह? जेठ ने नहीं खाया Radhika Merchant के हाथों से केक, VIDEO

Radhika Merchant, Akash Ambani

Add DNA as a Preferred Source

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) की छोटी बहू यानी कि अनंत अंबानी (Anant Ambani) की पत्नी राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे तो आज राधिका का बर्थडे है, लेकिन गुरुवार की देर रात अंबानी परिवार ने उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया था. इस मौके पर पूरा अंबानी परिवार और बॉलीवुड के सितारे मौजूद थे. वहीं, राधिका के बर्थडे की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ओरी (Orry) ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) , एमएस धोनी (MS Dhoni), अनन्या पांडे (Ananya Panday), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) नजर आए हैं. राधिका के बर्थडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने जेठ आकाश अंबानी (Akash Ambani) को केक खिलाने के लिए पहुंचती हैं, लेकिन वह मना कर देते हैं, तो चलिए जानते हैं उन्होंने ऐसा क्यों किया. 

दरअसल, जब राधिका मर्चेंट ने अपने बर्थडे का केक काटा तो सबसे पहले उन्होंने पास खड़े अपने पति अनंत अंबानी को केक खिलाया और उसके बाद उन्होंने अपने ससुर मुकेश अंबानी को केक खिलाया. इसके बाद एक ओर खड़ी अपनी बड़ी बहन, जेठा और पिता को केक खिलाया. उसके बाद राधिका दूसरे ओर खड़े अपने जेठ आकाश के पहुंची और उन्होंने केक खाने से मना करते हुए दादी कोकिलाबेन की ओर इशारा किया और कहा कि पहले उन्हें खिलाओ. इसके बाद राधिका ने आकाश की बात मानते हुए कोकिलाबेन को केक खिलाया और गले से भी लगाया.

यह भी पढ़ें- Janhvi Kapoor से MS Dhoni तक, Radhika Merchant के बर्थडे बैश में पहुंचे सेलेब्स, देखें फोटोज

दादी कोकिलाबेन से मिला राधिका को आशीर्वाद

दादी कोकिलाबेन को केक खिलाने के बाद राधिका ने उनसे आशीर्वाद लिया और बाद में अपनी सास नीता अंबानी को भी केक खिलाया. अपने बर्थडे के मौके पर राधिका ने व्हाइट बैकलेस टॉप पहना हुआ था. साथ ही रेड कलर की लॉन्ग स्कर्ट पहनी थी. इसमें राधिका बेहद खूबसूरत दिख रही थीं.

यह भी पढ़ें- Ambani की छोटी बहू Radhika Merchant का रिसेप्शन लुक है बेहद गजब, देख हार बैठेंगे दिल

जुलाई में हुई थी राधिका-अनंत की शादी

बता दें कि राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी 12 जुलाई को हुई थी. इस शादी में रिपोर्ट्स के मुताबिक 5,000 करोड़ का खर्च हुआ था. वहीं, राधिका-अनंत की शादी में तमाम देसी और विदेशी कलाकार पहुंचे थे. यहां तक कि कई विदेशी बिजनेसमैन ने भी इस शादी में शिरकत की थी. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement