Advertisement

R Madhavan के नाम पर लोगों के साथ फ्रॉड कर रही थी ये महिला, एक्टर ने बता दी पूरी सच्चाई

R Madhavan के नाम पर ऑनलाइन लूट हो रही थी. एक्टर ने इसकी पोल खोल दी है. उन्होंने पोस्ट शेयर कर इस बात के बारे में जानकारी दी है.

Latest News
R Madhavan के नाम पर लोगों के साथ फ्रॉड कर रही थी ये महिला, एक्टर ने बता दी पूरी सच्चाई

R Madhavan 

Add DNA as a Preferred Source

साउथ से लेकर बॉलीवुड पर राज करने वाले एक्टर आर माधवन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. वो अपनी एक्टिंग से लोगों को अपना फैन बना लेते हैं. आखिरी बार उन्हें केसरी 2 में देखा गया था. इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और अनन्या पांडे नजर आए थे. फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफें हुई थीं. इसी बीच एक्टर अपनी किसी और मूवी को लेकर नहीं बल्कि एक फ्रॉड मामले को लेकर चर्चा में हैं. जी हां, एक महिला एक्टर के नाम पर लोगों के साथ फ्रॉड कर रही है. इसके बारे में खुद माधवन ने लोगों को आगाह किया है.

आर माधवन के नाम पर एक और लोगों को धोखा दे रही है. वो खुद को एक्टर का मैनेजर बता रही है. इससे वो लोगों को ठगने का काम कर रही है. माधवन ने उस महिला की इंस्टाग्राम आईडी को शेयर किया और उसकी पोलपट्टी खोलकर रख दी है. इसमें महिला का नाम श्रुति नैना है और उसने बायो में लिखा 'आर माधवन की ऑफिशियल मैनेजर'. इसको शेयर कर एक्टर ने लिखा 'फ्रॉट एलर्ट'

फोटो

ये भी पढ़ें: R Madhavan से पहले इन एक्टर्स ने ठुकराया पान मसाला के ऐड का ऑफर

फिल्मों की बात करें तो उन्हें अक्षय कुमार, अनन्या पांडे के साथ फिल्म केसरी चैप्टर 2 में देखा गया था. 18 अप्रैल को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह फिल्म 2019 की केसरी की सीक्वल है. फिल्म का डायरेक्शन करण सिंह त्यागी ने किया है. केसरी 2 को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. लोगों को यह मूवी काफी पसंद आई. यहां तक कि कई फिल्म क्रिटिक्स ने भी इसकी जमकर तारीफ की है.

ये भी पढ़ें: Tanu Weds Manu 3 की शूटिंग शुरू, Kangana Ranaut संग दिखे R Madhavan

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement