Advertisement

Rehnaa Hai Tere Dil Mein के सीक्वल को R Madhavan ने बताया बेवकूफी, जताई ये इच्छा

R Madhavan ने हिंदी फिल्मों में अपने सफर की शुरुआत साल 2001 में आई फिल्म Rehna Hai Tere Dil Mein से की थी. फिल्म तो कमाल नहीं दिखा पाई पर इसके गाने हिट साबित हुए. ऐसे में समय समय पर फिल्म के रीमेक को लेकर भी खबरें सामने आती रहती हैं.

Rehnaa Hai Tere Dil Mein के सीक्वल को R Madhavan ने बताया बेवकूफी, जताई ये इच्छा

R Madhavan आर माधवन 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आर माधवन (R Madhavan) की पहली हिंदी फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' (Rehna Hai Tere Dil Mein) भले ही बॉक्स ऑफिस पर कामयाब नहीं रही हो पर इसके गाने आज भी लोगों के जहन में बसे हुए हैं. इस रोमांटिक फिल्म में आर माधवन के अलावा दीया मिर्जा (Dia Mirza) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) लीड रोल में थे. RHTDM के सीक्वल की खबरें भी अक्सर सामने आती रहती हैं. इसी बीच आर माधवन ने फिल्म के रीमेक को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा है कि फिल्म को फिर से बनाना बेवकूफी होगी पर अगर बनेगी तो बॉलीवुड के दो बेहतरीन स्टार्स को इसमें लीड रोल निभाना चाहिए. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)

इन दिनों आर माधवन अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट (Rocketry: The Nambi Effect) के प्रमोशन में लगे हुए हैं. इस दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में फिल्म रहना है तेरे दिल में के रीमेक बनाने की खबरों पर खुलकर बात की. रीमेक की बात पर रिएक्ट करते हुए माधवन ने कहा- 'मेरा मानना है कि ये बेवकूफी होगी. मैं इसे टच करना नहीं चाहूंगा. अगर मैं प्रोड्यूसर होता तो ऐसा नहीं करता. मैं अपने दिल से उनको शुभकामनाएं देता हूं. मैं आशा करता हूं कि वो लोगों को सरप्राइज करेंगे क्योंकि इस इंडस्ट्री में आप कुछ भी प्रीडिक्ट नहीं कर सकते हैं लेकिन इससे कई लोगों की यादें जुड़ी हुई हैं.'

ये भी पढ़ें: R Madhavan की फिल्म Rocketry के नाम दर्ज हुई एक और उपलब्धि, टाइम्स स्क्वायर पर लॉन्च हुआ फिल्म का ट्रेलर

हालांकि माधवन ने आगे कहा कि अगर इस फिल्म का सीक्वल बना तो इसमें आलिया और कार्तिक आर्यन की जोड़ी बेस्ट रहेगी. फैंस इस बात से काफी खुश हैं. वो जल्द से जल्द कार्तिक और आलिया की जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)

बता दें कि फिल्म, 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' को आर माधवन ने प्रड्यूस किया है. वो पहली बार किसी फिल्म को प्रड्यूस कर रहे हैं. ये फिल्म इसरो के पूर्व एयरोस्पेस इंजीनियर और वैज्ञानिक नंबी नारायणन की जीवनी पर आधारित है. नंबी पर जासूसी का गलत आरोप लगाया गया था. फिल्म 1 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें: Cannes 2022 में भारत का जलवा, R Madhavan की फिल्म को 10 मिनट तक मिला स्टैंडिंग ओवेशन

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement