Advertisement

R Madhavan ने तोड़ा लाखों फैंस का दिल, Aap Jaisa Koi को बताया आखिरी रोमांटिक फिल्म

आर माधवन (R Madhavan) की फिल्म आप जैसा कोई (Aap Jaisa Koi) हाल ही में रिलीज हुई है और इसको लेकर एक्टर ने बताया है कि यह उनकी आखिरी फिल्म हो सकती है.

Latest News
R Madhavan ने तोड़ा लाखों फैंस का दिल, Aap Jaisa Koi को बताया आखिरी रोमांटिक फिल्म

R Madhavan 

Add DNA as a Preferred Source

आर माधवन (R Madhavan) और फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) की फिल्म आप जैसा कोई (Aap Jaisa Koi) 11 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है और रिलीज के बाद से ही चर्चा में है. यह फातिमा और आर माधवन के इर्द गिर्द घूमती है. इस मूवी के प्रमोशन के दौरान हाल ही में आर माधवन ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है, जिससे उनके लाखों फैंस का दिल टूट गया जाएगा. 

दरअसल,हाल ही में जस्ट टू फिल्मी को दिए एक इंटरव्यू में आर माधवन ने बताया कि आप जैसा कोई उनकी आखिरी रोमांटिक फिल्म है. साथ ही इस फिल्म ने उन्हें क्यों अट्रैक्ट किया इसपर भी बात की. उन्होंने कहा, ''जब मैंने यह कहानी शुरू की थी तो मैंने सोचा था कि मैं उस समय और अपनी उम्र के हिसाब से एक रोमांटिक कहानी लिख पाऊंगा. क्योंकि मैं उम्र के हिसाब से एक रोमांटिक कहानी की तलाश में था. शायद रोमांस करने का यह मेरा आखिरी मौका है. इससे पहले कि मैं इसे पूरी तरह से छोड़ दूं इसलिए.

यह भी पढ़ें- Aap Jaisa Koi में अपने से 22 साल छोटी Fatima Sana Shaikh संग रोमांस करेंगे R Madhavan, जानें रिलीज डेट

इन रोमांटिक फिल्मों में काम कर चुके हैं आर माधवन

माधवन ने साल 201 की रोमांटिक कल्ट क्लासिक फिल्म रहना है तेरे दिल में से लोगों को दीवाना बनाया था.इस फिल्म में वह मैडी के रोल में नजर आए थे और अपने किरदार से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था. यह फिल्म गौतम वासुदेव मेनन के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म मिन्नाले का हिंदी रीमेक थी. रहना है तेरे दिल में के बाद आर माधवन एक रोमांटिक हीरो के तौर पर दर्शकों के बीच पॉपुलर हो गए थे. माधवन ने अलाईपायुथे, दिल विल प्यार व्यार और तनु वेड्स मनु (2011) और इसके सीक्वल जैसी फिल्मों के माध्यम से रोमांटिक फिल्मों में काम किया है.

यह भी पढ़ें- R Madhavan से पहले इन एक्टर्स ने ठुकराया पान मसाला के ऐड का ऑफर

आप जैसा कोई के बारे में

आप जैसा कोई के बारे में बात करें तो इस फिल्म में माधवन ने 42 साल के श्रेनु त्रिपाठी का रोल किया है, जो की एक लाइफ पार्टनर की तलाश कर रहे हैं. वहीं फातिमा सना शेख ने मधु बोस का रोल किया है.दोनों की जोड़ी इस फिल्म में काफी पसंद की जा रही है और लोगों को यह रोमांटिक मूवी काफी पसंद आ रही है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement