Advertisement

R Madhavan Birthday: अपनी ही स्टूडेंट से हुआ प्यार, 8 साल की डेटिंग के बाद की शादी, देखें रोमांटिक तस्वीरें

R Madhavan Birthday: एक्टर की पत्नी Sarita Birje किसी एक्ट्रेस से कम खूबसूरत नहीं हैं. वो पति के साथ हर मुश्किल वक्त में खड़ी नजर आई हैं.

R Madhavan Birthday: अपनी ही स्टूडेंट से हुआ प्यार, 8 साल की डेटिंग के बाद की शादी, देखें रोमांटिक तस्वीरें

R Madhwan Birthday: आर माधवन का बर्थडे

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर आर माधवन (R Madhavan Birthday) आज अपना 53वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर उन्हें ताबड़तोड़ बर्थडे विशेज मिल रही हैं. फैंस के साथ- साथ कई सेलेब्रिटीज भी सोशल मीडिया के जरिए एक्टर को शुभकामनाएं भेज रहे हैं. इस खास मौके पर जानें आर माधवन की फिल्मी लव स्टोरी (R Madhwan Love Story) के बारे में. एक्टर एक वक्त पर कुछ स्टूडेंट्स को क्लासेस देते थे और इसी दौरान सरिता बिरजे (Sarita Birje) से उनकी मुलाकात हुई थी. एक्टर अपनी ही इस स्टूडेंट के प्यार में पड़ गए थे.

आर माधवन ने जब फिल्मों में डब्यू किया था तो उनकी डिंपल वाली स्माइल ने लड़कियों को दीवाना बना दिया था लेकिन माधवन का दिल आया अपनी एक स्टूडेंट सरिता बिरजे पर. ये किस्सा तब का है जब माधवन ने इलेक्ट्रॉनिक्स की डिग्री हासिल करने के बाद पब्लिक स्पीकिंग की क्लासेस देनी शुरू की थी. इस दौरान सरिता बिरजे एयरहोस्टेस बनना चाहती थीं और माधवन से पब्लिक स्पीकिंग सीखने आई थीं. एक्टर कोल्हापुर में एक वर्कशॉप के दौरान सरिता बिरजे से मिले थे और पहली मुलाकात में ही संगीता उन्हें भा गई थीं.

ये भी पढ़ें- फिर देश का मान बढ़ाएगा आर माधवन का बेटा, तमाम मेडल जीतने के बाद अब इस गेम की शुरू की तैयारी

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)

अपनी लव स्टोरी के बारे में माधवन ने एक इंटरव्यू के दौरान बात की थी. उन्होंने बताया कि 'कोल्हापुर में सरिता ने मुझसे डेवलेपमेंट की क्लालेस ली थी, जिसके बाद उन्होंने एयरहोस्टेस का इंटरव्यू क्लियर कर लिया. फिर मुझे थैंक्यू के लिए डिनर पर बुलाया था'. यहां से दोनों की जान- पहचान शुरू हुई और दोस्ती के बाद दोनों ने डेट करना शुरू कर दिया था. 8 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 1999 में करीबियों के बीच दोनों ने सात फेरे ले लिए थे.

ये भी पढ़ें- 3 Idiots के सीक्वल का ऐलान, वो भी Virus के बिना? Aamir Khan पर भड़क गए Kareena Kapoor और बोमन ईरानी

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)

माधवन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पत्नी के साथ अकसर क्यूट तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान ये भी बताया था कि किस तरह जब उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही थीं तो मुश्किल वक्त में सरिता हमेशा सपोर्ट बनकर खड़ी रही थीं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement