Advertisement

Qala: Anushka Sharma ने मां बनने के बाद पहली बार की पर्दे पर वापसी, होश उड़ा देगा ये वीडियो

Babil की फिल्म Qala में Anushka Sharma नजर आईं हैं. उन्हें लंबे समय बाद पर्दे पर देखते ही लोग खुशी से उछल पड़े हैं.

Latest News
Qala: Anushka Sharma ने मां बनने के बाद पहली बार की पर्दे पर वापसी, होश उड़ा देगा ये वीडियो

Anushka Sharma Cameo In Qala: कला में अनुष्का शर्मा का कैमियो

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Anushka Sharma Cameo In Qala: आज शुक्रवार है यानी फिल्म इंडस्ट्री के लिए सबसे बिजी दिन. 2 दिसंबर वाले शुक्रवार यानी आज तो आपको लिए फिल्में ही फिल्में हैं. सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी पर कई फिल्में रिलीज हुई हैं जिनमें से एक फिल्म 'कला' (Qala) भी है. इस फिल्म के जरिए दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल (Babil) ने बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है. इस फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर बातें शुरू हो गई हैं. ज्यादातर लोग इसे तारीफें ही देते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, इस बीच फिल्म में कुछ ऐसा नजर आ गया है कि लोग खुशी से उछल पड़े हैं. इस फिल्म में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पहली बार पर्दे पर वापसी की है.

Anushka Sharma का धमाकेार सरप्राइज

दरअसल, 'कला' के नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही इसे लेकर ट्विटर पर लोग खूब बातें कर रहे हैं. कईयों ने फिल्म को पॉजिटिव रिव्यूज दिए हैं और बाबिल को खूब तारीफें भी मिल रही हैं. इस बीच कई लोग ट्विट पर फिल्म में मिले सरप्राइज की बातें भी करते दिखाई दे रहे हैं. ये सरप्राइज है एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का कैमियो. इस फिल्म में अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस की तौर पर धमाकेदार कैमियो किया है.

ये भी पढ़ें- Virat Kohli का बेडरूम वीडियो लीक होने पर भड़कीं Anushka Sharma, बोलीं- ये बर्दाश्त से बाहर है

कई लोगों पर्दे पर लंबे समय बाद अनुष्का को देखकर इतने एक्साइटेड हो गए थे फिल्म में उनके कैमियो वाला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है. इश वीडियो में दिख रहा है कि अनुष्का गुजरे दौर की एक्ट्रेस के तरह नजर आ रही हैं. ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म में अनुष्का चांद पर बैठे हुए अपने 'साजन' को लेकर गीत गा रही हैं. उनके इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग धमाकेदार सरप्राइज बता रहे हैं.

Qala की कहानी

'कला' की कहानी की बात करें तो ये हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बरकरार रखने की जद्दोजहद में लगी एक स्टार की कहानी है. इसमें तृप्ति डिमरी , स्वास्तिका मुखर्जी , बाबिल खान , अमित सियाल , समीर कोचर , गिरिजा ओक , वरुण ग्रोवर , स्वानंद किरकिरे और अनुष्का शर्मा जैसे स्टार अहम किरदारों में दिख रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Virat Kohli की पारी पर इमोशनल हुईं Anushka Sharma, फोटो शेयर कर बोलीं- सबसे मुश्किल दौर से गुजरे...  

ये फिल्म एक लड़की की कहानी है जिसे उसकी मां बेहद स्वार्थ भरे मकसद के लिए 'कला' के क्षेत्र में उतारती है. सफलताओं की सीढ़ियां चढ़ते वक्त इस लड़की को एक पुराने दोस्त और टैलेंट से भरे कलाकार की यादें डराती हैं जिसे इस लड़की ने सीढ़ी की तरह इस्तेमाल किया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement