Advertisement

Anushka Sharma के भाई को डेट कर रही हैं Qala की ये एक्ट्रेस, सामने आई दोनों की रोमांटिक फोटो

Qala फिल्म की एक्ट्रेस Tripti Dimri की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वो Anushka Sharma के भाई के साथ नजर आ रही हैं. दोनों काफी क्लोज लग रहे हैं.

Latest News
Anushka Sharma के भाई को डेट कर रही हैं Qala की ये एक्ट्रेस, सामने आई दोनों की रोमांटिक फोटो

Tripti Dimri Anushka Sharma brother Karnesh

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म कला (Qala) को सेलेब्स से लेकर आम लोगों ने काफी पसंद किया. फिल्म में इरफान खान के बेटे बाबिल (Babil) ने डेब्यू किया था वहीं तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) भी इसमें लीड एक्ट्रेस थीं. फिल्म के बाद तृप्ति की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है. लोग उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी एक्साइटेड रहते हैं. इसी बीच उनकी एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वो अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के भाई कर्णेश (Karnesh Sharma) के साथ नजर आईं.

हाल ही में तृप्ति डिमरी ने इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है. इसके बाद दोनों की डेटिंग की अफवाहों सामने आईं. तृप्ति और कर्णेश की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है इस फोटो में तृप्ति ने कर्णेश शर्मा को प्यार से गले लगाते हुए दिखाई दे रही हैं.

tripti

ये भी पढ़ें: Sana Saeed: शाहरुख खान की ऑन-स्क्रीन बेटी ने कर ली सगाई, बॉयफ्रेंड का प्रपोजल देख खुशी से झूम उठीं 'अंजलि'

इस फोटो को सौरभ मल्होत्रा ​​ने शेयर किया है. वहीं तृप्ति ने इस पर दिल के इमोजी के साथ रिस्पॉन्स दिया और इसे शेयर किया. बता दें निर्माता कर्णेश शर्मा की फिल्म 'बुलबुल' और 'कला' में तृप्ति नजर आई थीं. 

ये भी पढ़ें: Naresh Babu: 60 साल की उम्र में चौथी शादी करेंगे Mahesh Babu के सौतेले भाई, गर्लफ्रेंड पवित्रा लोकेश को Kiss करते हुए शेयर किया Video

पहले भी आ चुकी हैं डेटिंग की खबरें

इससे पहले भी तृप्ति डिमरी और कर्णेश की डेटिंग के चर्चे बी-टाउन में हो रहे थे. कर्णेश के होम प्रॉडक्‍शन बुलबुल के सेट पर तृप्ति मिले थे और वहां दोनों काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते थे. दोनों एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं और ये बात उनके कॉमन फ्रेंड्स भी जानते हैं. कर्णेश और तृप्ति का एक साथ आना भी दोनों के फ्यूचर के लिए अच्छे संकेत हैं. 

कला में तृप्ति डिमरी की एक्टिंग ने किया था इंप्रेस

कला में तृप्ति डिमरी के परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की जा रही है. एक्ट्रेस ने इस फिल्म से दर्शकों का दिल जीत लिया था. कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पर तृप्ति के तारीफों के पूल बांधे थे. उन्होंने लिखा, 'हिमाचल की तृप्ति डिमरी पर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है. मैं उस पर से अपनी नजरें नहीं हटा पा रही हूं.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement