Advertisement

Kriti Pulkit Wedding: जल्द सात फेरे लेने वाले हैं कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट, शादी का खूबसूरत कार्ड हुआ लीक

Pulkit Samrat और Kriti Kharbanda जल्द ही शादी करने वाले हैं. इसी बीच उनकी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Latest News
Kriti Pulkit Wedding: जल्द सात फेरे लेने वाले हैं कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट, शादी का खूबसूरत कार्ड हुआ लीक

Pulkit Samrat Kriti Kharbanda

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड में इन दिनों सेलेब्स की शादियां काफी चर्चा में है. बीते महीने रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) ने सात फेरे लिए. वहीं अब एक और सेलिब्रिटी कपल की वेडिंग की खबरें सामने आ रही हैं. हम बात कर रहे हैं एक्टर पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) की जिनकी शादी काफी समय से चर्चा में बनी हुई है. अब कपल की शादी का कार्ड लीक हो गया है जो कि काफी क्यूट है. 

बीते काफी समय से ऐसी खबरें थी कि पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा शादी करने वाले हैं. बी टाउन का ये पॉपुलर कपल लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहा है. कुछ दिनों पहले कपल ने सगाई की थी जिसके बाद अब इनकी शादी की डेट सामने आ गई. वहीं अब इनका वेडिंग कार्ड भी सामने आ गया है.

सोशल मीडिया पर कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की शादी का कार्ड वायरल हो रहा है. कार्ड के ऊपर लिखा है 'अब इंतजार नहीं होता है. पुलकित और कृति के प्यार को सेलिब्रेट करने के लिए.' बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में कृति और पुलकित मार्च के दूसरे हफ्ते में शादी करेंगे. वेडिंग डेट 13 मार्च बताई गई है. हालांकि, वेन्यू का खुलासा नहीं हुआ है. 


ये भी पढ़ें: Kriti Kharbanda और Pulkit Samrat ने चुपके से कर ली सगाई, लीक हो गई अंगूठी वाली तस्वीर?


सालों से कर हैं डेट

पुलकित और कृति पिछले 4-5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों ने फिल्म 'पागलपंती' में साथ काम किया था. खबरों की मानें तो तभी वो एक-दूसरे को दिल दे बैठे. फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपने रिश्ते को कंफर्म भी किया था. इसके बाद दोनों ने 'वीरे दी वेडिंग' और 'तैश' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. 


ये भी पढ़ें: शादी वाला साल होगा 2024, ये 7 बॉलीवुड कपल खाएंगे सात जन्मों वाली कसमें?


सलमान खान की 'बहन' से हुई थी पुलकित की शादी 

पुलकित ने 2014 में सलमान खान की राखी बहन श्वेता रोहिरा से शादी की थी. हालांकि उनकी ये शादी ज्यादा नहीं चल पाई थी और दोनों 11 महीने के बाद ही अलग हो गए. श्वेता ने अपनी शादी टूटने का जिम्मेदार एक एक्ट्रेस को बताया था.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement