Advertisement

Aahana Kumra: इस कारण 2 साल से बेरोजगार थीं एक्ट्रेस, खोली Bollywood कैंप की पोल

Priyanka Chopra ने Bollywood कैंप्स को लेकर बीते दिनों मन की बात कही थी. उनके बाद अब एक्ट्रेस Aahana Kumra ने भी इसे लेकर खुलकर बात की है और बताया कि उनके पास 2 साल से काम क्यों नहीं है.

Aahana Kumra: इस कारण 2 साल से बेरोजगार थीं एक्ट्रेस, खोली Bollywood कैंप की पोल

Aahana Kumra अहाना कुमरा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बीते दिनों बॉलीवुड में 'कॉर्नर्ड होने' की बात कही थी. पीसी ने कबूल किया था कि इंडस्ट्री (बॉलीवुड) (Priyanka Chopra on Bollywood) में उन्हें एक कोने में धकेला जा रहा था. उनके इस स्टेटमेंट ने खलबली मचा दी थी. कई लोग उनके सपोर्ट में उतरे थे और इसके बाद कई सेलेब्स ने भी अपने अनुभवों को शेयर किया. यही नहीं सिंगर शिबानी कश्यप (Shibani Kashyap) ने भी फिल्म इंडस्ट्री में कैंप होने की बात कही थी. वहीं अब एक्ट्रेस अहाना कुमरा (Aahana Kumra) ने भी बॉलीवुड पर हमला बोलते हुए तंज कसा है. आगे बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा है.

अहाना कुमरा कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं. हालांकि उनके एक इंटरव्यू ने हलचल मचा दी है. एक्ट्रेस ने हाल ही में बॉलीवुड कैंप्स के अस्तित्व के बारे में बात करते हुए दावा किया है कि इसने उनके करियर को प्रभावित किया है. उन्होंने कहा कि जो एक्टर्स इन ग्रुप के लोगों के साथ घूमते हैं, उन्हें बार-बार काम दिया जाता. एक्ट्रेस ने बताया कि वो पिछले 2 साल तक फिल्मों से दूर थीं क्योंकि वो उन मंडलियों का हिस्सा हिस्सा नहीं हैं.

अहाना कुमरा ने कहा कि वो वास्तव में फिल्म इंडस्ट्री में इनमें से किसी भी कैंम्प का हिस्सा नहीं रही हैं. एक्ट्रेस ने इस इंटरव्यू में कहा, 'फिलहाल, मैं देहरादून में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हूं लेकिन पिछले दो साल से मुझे कोई काम नहीं मिला. मैंने किसी सीरीज या किसी भी चीज के लिए शूट नहीं किया. मुझे रोल के लिए संपर्क नहीं किया जा रहा था. इंडस्ट्री में, मैंने देखा है कि जो एक्टर कुछ खास लोगों के साथ घूमते हैं उन्हें बार-बार काम पर रखा जाता है. मैं उस मंडली का हिस्सा नहीं हूं.'

ये भी पढ़ें: Salaam Venky में Journalist के रोल में पहली बार नजर आएंगी Aahana Kumra, एक्ट्रेस से Exclusive बातचीत

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'तो आप मुझसे पूछें, अगर ये मुझे प्रभावित करता है? मैं कहूंगी हां, यह करता है. मैं पार्टियों या अवॉर्ड शो में नहीं जाती हूं. वास्तव में मुंबई से बाहर आकर अच्छा लग रहा है. मुझे बहुत खुशी है कि मैं पिछले एक महीने से उत्तराखंड में हूं. शोबिज से बाहर के लोगों से मिलकर अच्छा लगता है.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement