Advertisement

प्रियंका चोपड़ा ने Parineeti Raghav के लिए लिखा इमोशनल मैसेज, मिस कर दी बहन की शादी

Priyanka Chopra अपनी बहन Parineeti Chopra और Raghav Chadha की शादी में नहीं जा पाई थीं. वहीं, अब उन्होंने दोनों को शादी की शुभकामनाएं देते हुए इमोशनल पोस्ट किया है.

Latest News
प्रियंका चोपड़ा ने Parineeti Raghav के लिए लिखा इमोशनल मैसेज, मिस कर दी बहन की शादी

Priyanka Chopra Emotional Note For Parineeti Raghav: परिणीति राघव के लिए प्रियंका का मैसेज

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने 24 सितंबर 2023 को सात फेरे ले लिए हैं. उदयपुर में हुई इस रॉयल वेडिंग की तस्वीरें इंटरनेट पर हलचल मचाती दिखाई दे रही हैं. दोनों की शादी में बॉलीवुड, स्पोर्ट्स से लेकर राजनीति तक के बड़े- बड़े सेलेब्रिटीज ने हिस्सा लिया. हालांकि, इस वेडिंग में परिणीति की दीदी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और जीजू निक जोनस (Nick Jonas) नदारद रहे. शादी के बाद अब प्रियंका ने अपनी बहन और राघव के लिए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने नई जोड़ी के लिए इमोशनल नोट लिखा है.

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी की फोटोज शेयर की हैं और ये तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में दोनों के लिए खास मैसेज लिखा है. प्रियंका ने लिखा- 'पिक्चर परफेक्ट... नए जोड़े को उनके स्पेशल दिन पर मैं बहुत सारा प्यार भेज रही हूं! राघव आपका चोपड़ा फैमिली में स्वागत है... उम्मीद है कि आप हमारे साथ पागलपन में डूबने के लिए तैयार हैं. तिशा तुम इस दुनिया की सबसे खूबसूरत दुल्हन हो... हम तुम्हें और राघव को बहुत सारा आशीर्वाद और प्यार भेज रहे हैं. एक- दूसरे का ख्याल रखना और इस खूबसूरत प्यार को बनाए रखना'.

ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra ने आखिर क्यों अटेंड नहीं की Parineeti-Raghav की शादी? मां मधु चोपड़ा ने बताई वजह

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा ने अपने नोट के आखिर में परिणीति के प्यार जताते हुए लिखा- 'लव यू लिटिल वन'. इस पोस्ट पर कई सेलेब्रिटीज के रिएक्शन मिल रहे हैं. मनीष मल्होत्रा ने प्रियंका के मैसेज पर हार्ट दिया है और इसके अलावा कई लोगों ने नए जोड़े को बधाइयां भेजी हैं. बता दें कि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने बताया था कि प्रियंका ने परिणीति का शादी क्यों मिस की. उन्होंने पपराजी से कहा था कि 'वो काम में बिजी थीं इसलिए नहीं आ पाईं'.

ये भी पढ़ें- शादी के बाद Parineeti-Raghav की पहली तस्वीर आई सामने, खूबसूरत अंदाज में दिखा कपल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement