Advertisement

Priyanka Chopra-Nick Jonas की बेटी ने दिवाली पर पहना क्यूट लहंगा, दिल थामकर देखें ये Photos

Priyanka Chopra-Nick Jonas ने जैसे ही Diwali Pooja की तस्वीरें शेयर कीं, वैसे ही सोशल मीडिया पर बेटी Malti Mary की क्यूटनेस की चर्चाएं होने लगी हैं.

Latest News
Priyanka Chopra-Nick Jonas की बेटी ने दिवाली पर पहना क्यूट लहंगा, दिल थामकर देखें ये Photos

Priyanka Chopra, Nick Jonas Daughter: प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस की बेटी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना जादू चला चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की जिंदगी के नए दौर में पहुंच चुकी हैं. वो एक्ट्रेस होने के साथ-साथ अब एक मां भी हैं. प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Mary Chopra Jonas) का ख्याल रखने में बिजी हैं. वहीं, इस बीच उन्होंने अपनी बेटी के साथ पहली बार दिवाली (Diwali) की त्योहार सेलीब्रेट किया है. यही वजह है कि प्रियंका चोपडा और निक जोनस (Nick Jonas) के लिए ये मौका बेहद खास रहा. उन्होंने धूम-धाम से दिवाली सेलीब्रेट की है और अपने घर पर पूजा भी रखी. पूजा की इन तस्वीरों में मालती को देखकर लोग दिवाने हुए जा रहे हैं.

Diwali Pooja की क्यूट तस्वीरें

निक जोनस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने दिवाली सेलीब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में निक जोनस के साथ उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती दिखाई दे रही हैं. तीनों की ये तस्वीरें बेहद क्यूट हैं. तस्वीरों में प्रियंका ने ऑफ व्हाइट रंग का ट्रेडिशनल इंडियन आउटफिट पहना हुआ है और निक ने भी उसी कलर का कुर्ता पैजामा कैरी किया है.

ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra की मां संग Nick Jonas की है खास बॉन्डिंग, वायरल हुई सास-दामाद की खूबसूरत Photos

वहीं, इन तस्वीरों को देखें तो मालती ने भी अपने मम्मी-पापा से मैच करता हुआ आउटफिट पहना हुआ है. यहां देखें मालती, प्रियंका चोपड़ा और निक की दिवाली की तस्वीरें-

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra: दिवाली पर New York के स्कूलों में होगी छुट्टी, एक्ट्रेस ने यूं किया रिएक्ट

Malti Mary की झलक ने जीता दिल

इन तस्वीरों में दिख रहा है कि प्रियंका ने अपनी बेटी को भी ट्रेडिशनल इंडियन आउटफिट पहनाया है. तस्वीरों में डिजाइनर लहंगे में मालती बेहद क्यूट दिख रही हैं लेकिन इस बार भी प्रियंका-निक ने अपनी बेटी का चेहरा हार्ट इमोजी से छुपा दिया है. इन फोटोज को शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा- 'खुशकिस्मत'. वहीं, जोनस फैमिली की ये तस्वीरें फैंस को बेहद क्यूट लग रही हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement