Advertisement

Jonas Brothers के कॉन्सर्ट में Priyanka- Nick की बेटी ने लूटी लाइमलाइट, मालती मैरी की क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस, देखें वीडियो

प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) और उनकी बेटी मालती मैरी(Malti Marie) ने हाल ही में निक जोनस(Nick Jonas) के जोनस ब्रदर्स कॉन्सर्ट में शिरकत की है.

Latest News
Jonas Brothers के कॉन्सर्ट में Priyanka- Nick की बेटी ने लूटी लाइमलाइट, मालती मैरी की क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस, देखें वीडियो

Priyanka Chopra Nick Jonas Daughter Malti Marie

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस(Nick Jonas) अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. वहीं, हाल ही में अमेरिका के नैशविले में जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट में निक जोनस की पत्नी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती मैरी(Malti Marie) कॉन्सर्ट में पहुंची थी. इन सभी के बीच मालती मैरी कॉन्सर्ट में एंजॉय करते हुए नजर आई हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मालती मैरी और प्रियंका चोपड़ा जोनस ब्रदर्स का कॉन्सर्ट एंजॉय करते हुए दिख रही हैं. इस दौरान प्रियंका स्टेज के एक दम पास खड़ी हैं. वहीं, प्रियंका और मालती निक की ओर देख कर मुस्कुराती नजर आ रही हैं, जिसके बाद प्रियंका मालती को स्टेज पर खड़ा कर देती हैं. इसके बाद मालती स्टेज पर वॉक करती हैं, तभी प्रियंका उन्हें वापस गोद में उठा लेती हैं.

ये भी पढ़ें-प्रियंका चोपड़ा ने Parineeti Raghav के लिए लिखा इमोशनल मैसेज, मिस कर दी बहन की शादी

इस खूबसूरत अंदाज में नजर आईं प्रियंका मालती

वहीं, एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें निक मालती को देख रहे हैं. इसके बाद वो मालती को स्टेज पर किस करते हैं. इस दौरान प्रियंका मुस्कुराते हुए दिख रही हैं. इस दौरान मालती निक को देख कर तालियां बजाती हुई और खुश होती हुई नजर आ रही हैं. इस बीच जो जोनस भी मालती के पास जाते हैं और उससे हाथ मिलाते हैं. वीडियो के दौरान प्रियंका पूरे वक्त मालती को पकड़े हुए नजर आ रही हैं. इस दौरान प्रियंका ने मिनी पिंक कलर की ड्रेस पहनी है और मालती सफेद कलर के आउटफिट में दिख रही हैं. 

ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra-Sophie Turner के रिश्ते में आई दरार, सोशल मीडिया पर छिड़ गई जंग

मालती पर फिदा हुए फैंस

वहीं, इस वायरल वीडियो को देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. मालती के इस क्यूट वीडियो को देख फैंस प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं.  एक यूजर ने लिखा- ये बहुत सुंदर और प्यारा है. वहीं, अन्य ने लिखा- मुझे लगता है उसे भी माइक चाहिए. वहीं, एक और यूजर ने लिखा- मालती डैडी के साथ जाना चाहती है. एक और यूजर ने लिखा- डैडी गर्ल, यह बहुत प्यारा है, लिटिल एमएम.

इन फिल्मों में आखिरी बार नजर आईं प्रियंका

आपको बता दें कि इन दिनों एक्टर सिंगर निक जोनस अपने भाईयों के साथ म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए अमेरिका के दौरे में व्यस्त हैं. वहीं, प्रियंका के काम को लेकर बात की जाए तो वह आखिरी बार वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आई थी. इसके साथ ही वह फिल्म लव अगेन में दिखाई दी थी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement