Advertisement

Priyanka Chopra ने आखिर क्यों अटेंड नहीं की Parineeti-Raghav की शादी? मां मधु चोपड़ा ने बताई वजह

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा(Raghav Chadha) की शादी में प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) नहीं पहुंच पाई हैं, जिसको लेकर मां मां मधु चोपड़ा(Madhu chopra) ने वजह बताई है.

Latest News
Priyanka Chopra ने आखिर क्यों अटेंड नहीं की Parineeti-Raghav की शादी? मां मधु चोपड़ा ने बताई वजह

Priyanka Chopra Parineeti Chopra Raghav chadha

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा(Raghav Chadha) की 24 सितंबर को राजस्थान के लीला पैलेस में शादी हो गई. इस दौरान कपल बेहद खूबसूरत लग रहे थे. परिणीति और राघव की शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. हालांकी परिणीति चोपड़ा की बड़ी बहन और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) शादी में शामिल नहीं हुई थी. जिसके पीछे का क्या है, इसके बारे में उनकी मां मधु चोपड़ा(Madhu chopra) ने बताया है. 

दरअसल, राघव और परिणीति की शादी अटैंड करने के बाद मधु चोपड़ा को एयरपोर्ट पर देखा गया है. जिसका वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस दौरान पैपराजी ने मधु से परिणीति की शादी और प्रियंका चोपड़ा के भारत न आने को लेकर सवाल किए हैं.

ये भी पढ़ें- शादी के बाद Parineeti-Raghav की पहली तस्वीर आई सामने, खूबसूरत अंदाज में दिखा कपल

मधु चोपड़ा ने प्रियंका के शादी में न आने की बताई वजह

इस दौरान मधु चोपड़ा ने पैपराजी के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि परिणीति राघव की शादी बहुत अच्छी रही है. इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका के शादी अटेंड न करने को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि वो काम कर रही है. मधु जी बताया कि राघव और परिणीति ने गिफ्ट नहीं लिए बस आशीर्वाद ही काफी था. उन्होंने गिफ्ट लेने से इनकार कर दिया. 

ये भी पढ़ें- एक-दूजे में डूबे नजर आए परिणीति-राघव, सामने आई खूबसूरत फोटो

प्रियंका चोपड़ा ने दी परिणीति राघव को बधाई

वहीं, आपको बता दें कि दो दिन पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर परिणीति चोपड़ा की तस्वीर शेयर की थी और शादी को लेकर बधाई दी थी. वहीं, आज परिणीति के द्वारा इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. परी की इन तस्वीरों पर प्रियंका ने कमेंट किया है और हमेशा मेरा आशीर्वाद. 

इन मेहमानों ने की शादी में शिरकत

बता दें कि भले ही प्रियंका परिणीति राघव की शादी में नहीं पहुंच पाई हो, लेकिन उनकी मां और भाई शुक्रवार को उदयपुर पहुंच गए थे. इसके साथ ही बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, एक्ट्रेस की बेस्ट फ्रेंड सानिया मिर्जा भी पहुंची थी. साथ ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवांत मान ने शिरकत की थी. वहीं, कपल के संगीत सेरेमनी के दौरान पंजाबी सिंगर नवराज सिंह ने अपने गानों से समा बांधा था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement