Advertisement

Nick Jonas ने बांधा साले साहब की संगीत सेरेमनी में समा, Priyanka Chopra ने पति के गानों पर जमकर किया डांस

छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) के संगीत सेरेमनी में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ मिलकर जमकर डांस किया.

Latest News
Nick Jonas ने बांधा साले साहब की संगीत सेरेमनी में समा, Priyanka Chopra ने पति के गानों पर जमकर किया डांस

Priyanka Chopra, Nick Jonas

Add DNA as a Preferred Source

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों भारत आई हुई हैं. वह अपने छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) की शादी के लिए अपने परिवार के साथ मुंबई पहुंची हैं. शादी में शामिल होने के लिए उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) भी भारत आए हैं और उनकी बेटी माल्ती (Malti Marie) भी साथ में है. वहीं गुरुवार 6 जनवरी को सिद्धार्थ और नीलम उपाध्याय की संगीत सेरेमनी थी और इस मौके पर सभी ने जमकर डांस किया. वहीं, निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की परफॉर्मेंस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहे हैं. 

दरअसल, जैरीएक्समिमी इंस्टाग्राम अकाउंट ने प्रियंका और निक के वीडियो शेयर किए हैं. वीडियो में निक जोनस तू मान मेरी जान गाना गा रहे हैं. उन्होंने हिंदी गाना गाकर सभी को हैरान कर दिया. इस दौरान प्रियंका और उनके भाई समेत परिवार के अन्य सदस्य डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. प्रियंका ने जमकर निक के गानों पर ठुमके लगाए और सिंगर भी उनके साथ डांस करते हुए दिखे. एक्ट्रेस की इस डांस परफॉर्मेंस ने फैंस का दिल जीत लिया. वहीं, निक ने कई और अपने गाने भी गाए और लोगों को खूब एंटरटेन किया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Patty Cardona (@jerryxmimi)

यह भी पढ़ें- भाई के संगीत में Priyanka Chopra ने पति Nick Jonas संग की ट्विनिंग, दिखा ग्लैमरस अंदाज

डार्लिंग सॉन्ग पर थिरकीं प्रियंका

प्रियंका ने अपने सॉन्ग डार्लिंग, बल्ले बल्ले जैसे कई पार्टी सॉन्ग पर दमदार परफॉर्मेंस दी. इसके अलावा चोपड़ा परिवार बिल्लो रानी गाने पर भी डांस करता हुआ नजर आया. इस दौरान निक जोनस का रिएक्शन देखने लायक था. वह भी बेहद खुश होकर उस डांस परफॉर्म को देख रहे हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Patty Cardona (@jerryxmimi)

यह भी पढ़ें- साले साहब की शादी में सात समुंदर पार से आए Nick Jonas, एयरपोर्ट पर बेहद एक्साइटेड दिखे 'जीजू'

प्रियंका-निक ने पहना मैचिंग आउटफिट

सिद्धार्थ की संगीत सेरेमनी में प्रियंका और निक ने नेवी ब्लू कलर के मैचिंग आउटफिट पहने थे. प्रियंका ने ब्लू कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं और निक ने ब्लू कलर की शेरवानी के साथ पैंट पहना था.

जल्द इस फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका

बता दें कि प्रियंका जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म एसएसएमबी 29 में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ महेश बाबू होंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा गया है कि प्रियंका ने इस फिल्म के लिए 30 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement