Advertisement

Priyanka Chopra की बेटी Malti के पास है ढाई लाख का बैग? देख हैरान हुए लोग, बोले 'इतनी तो उसकी उम्र भी नहीं'

Priyanka Chopra अपनी बेटी Malti Marie की झलक फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. हाल ही में सुपरस्टार की बेटी को लाखों के बैग के साथ खेलते हुए देख लोग हैरान रह गए हैं.

Latest News
Priyanka Chopra की बेटी Malti के पास है ढाई लाख का बैग? देख हैरान हुए लोग, बोले 'इतनी तो उसकी उम्र भी नहीं'

Priyanka Chopra daughter Malti Marie Chopra Jonas 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं. एक्ट्रेस आए दिन अपनी बेटी के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं. एक बार फिर पीसी ने अपने इंस्टा पर कुछ फोटो पोस्ट की हैं जिसमें उनकी बेटी और परिवार वाले नजर आ रहे हैं. इन फोटोज में उनकी बेटी बेहद क्यूट तो लग रही हैं पर लोगों का ध्यान उस हैंडबैग पर चला गया जिसके साथ मालती खेलती नजर आ रही हैं. ये कोई आम बैग नहीं बल्कि लाखों का लग्जरी बैग है जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे.

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में कुछ फोटोज शेयर की थी. इक फोटो में उनकी बेटी मालती को लगभग 2.45 लाख रुपये के हैंडबैग के साथ खेलते देख लोग हैरान रह गए. उनकी क्यूट फोटो के साथ इस लग्जरी बैग ने भी लोगों का ध्यान खींच लिया. ग्रीन कलर का ये हैंडबैग बुलगारी जैसे एक्सपेंसिव ब्रैंड का है. वहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास के साथ भी एक सेल्फी क्लिक की. एक फोटो में वो अपनी दोस्त तमन्ना दत्त के साथ नजर आईं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

ये भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने बेटी Malti Marie के साथ बिताए फुरसत के पल, क्यूट फोटोज देख आप भी हार जाएंगे दिल

इस फोटो में मालती को एक रेस्तरां में कुर्सी पर बैठे देखा जा सकता है. वो आराम से बुलगारी बैग के साथ खेलने में व्यस्त हैं. इस Bulgari Serpenti Forever Crossbody बैग की कीमत 2,45,000 रुपये है और इसे बछड़े के चमड़े से बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: म्यूजिक कॉन्सर्ट से पहले पापा Nick Jonas के साथ बेटी Malti Marie ने किया साउंडचेक, फोटो देख पिघल जाएगा दिल

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 2018 में जोधपुर में शादी की थी. कपल ने पिछले साल सरोगेसी के जरिए मालती का स्वागत किया था. मालती मैरी चोपड़ा जोनास कपल का पहला बच्चा हैं.

प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी बेटी के साथ कुछ फुरसत के पल बिताते नजर आ जाती हैं. वो अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा करती रहती हैं. फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस को हाल ही में सिटाडेल और लव अगेन में देखा गया था. वो इस समय लंदन में इदरीस एल्बा के साथ Heads of State की शूटिंग में बिजी हैं. उनके पास सिटाडेल सीजन 2 और फरहान अख्तर की जी ले जरा भी पाइपलाइन में है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement