Advertisement

Priyanka Chopra ने पिता की डेथ एनिवर्सरी पर रखी पूजा, बेटी Malti Marie ने नाना को किया याद

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) ने बेटी मालती मैरी की पिंक लहंगा में तस्वीर शेयर की है.

Priyanka Chopra ने पिता की डेथ एनिवर्सरी पर रखी पूजा, बेटी Malti Marie ने नाना को किया याद

Priyanka Chopra Daughter Malti Marie: प्रियंका चोपड़ा मालती मैरी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर ही अपनी, परिवार की, पति निक जोनस(Nick Jonas) और बेटी मालती(Malti Marie) की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. जैसी कि एक्ट्रेस की बेटी अमेरिका में पैदा हुई है, और वह अपना ज्यादातर समय भी वहीं पर बिताती हैं. हालांकि इस बीच एक्ट्रेस इस बात का ख्याल रखती हैं कि वह अपनी बेटी मालती को भारतीय संस्कृति से जोड़े रखें. भारतीय खाने से लेकर, पहनावे और रीति रिवाजों से एक्ट्रेस अपनी बेटी को रूबरू करवाती रहती हैं. हाल ही में प्रियंका ने मालती की एथनिक वियर में तस्वीर शेयर की हैं.

दरअसल, हाल ही में प्रियंका ने अपने पिता की डेथ एनिवर्सरी के मौके पर घर पर एक छोटी सी पूजा का आयोजन किया है. इस पूजा के दौरान उन्होंने अपनी बेटी मालती को खूबसूरत गुलाबी रंग का लहंगा पहनाया है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मालती की दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें से पहली तस्वीर में मालती अपनी बेली बटन को छूती दिख रही हैं. इस तस्वीर के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा है- किसी ने उनके खूबसूरत लहंगे में उनका बेली बटन ढूंढ लिया. जबकि दूसरी तस्वीर में वह खेलती हुई दिख रही हैं. इस फोटो पर प्रियंका ने कैप्शन दिया है-पूजा टाइम मिस यू नाना. 

Priyanka Chopra Daughter Malti Marie

ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra की Citadel ने तोड़ा रिकॉर्ड, बनी दुनिया की नंबर वन वेब सीरीज

पैरंटहुड पर निक ने प्रियंका का किया शुक्रिया अदा

वहीं, बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने पैरंटहुड के सेलिब्रेशन को लेकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि वह अपने पिता से इंस्पायर होते हैं और इस सफर के लिए सबसे ज्यादा अपनी पत्नी प्रियंका के शुक्रगुजार हैं. निक जोनस ने हाल ही में ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म द गुड हाफ के प्रीमियर में उपस्थिति दर्ज कराई थी. 

ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra ने Bollywood और Hollywood में कास्टिंग के अंतर को लेकर तोड़ी चुप्पी, Exclusive बातचीत में खोले कई राज

इस फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका

वहीं, आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कटरीना कैफ और आलिया भट्ट दिखाई देंगी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement