Advertisement

Priyanka Chopra: विदेश में दिखा प्रियंका का 'देसी' अंदाज, गोलगप्पा देख खुद को रोक नहीं पाईं एक्ट्रेस

Priyanka Chopra हाल ही में अपने पति Nick Jonas और कुछ दोस्तों के साथ नजर आईं. इस दौरान विदेश में 'देसी गर्ल' गोलगप्पे का लुत्फ उठाती नजर आईं.

Latest News
Priyanka Chopra: विदेश में दिखा प्रियंका का 'देसी' अंदाज, गोलगप्पा देख खुद को रोक नहीं पाईं एक्ट्रेस

Priyanka Chopra प्रियंका चोपड़ा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों न्यूयॉर्क की पावर-पैक ट्रिप पर हैं. इस दौरान एक्ट्रेस ने कई सेमिनारों में हिस्सा लिया और अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ समय बिताया. इन सबके बीच एक्ट्रेस ने पति निक जोनास (Nick Jonas) और अपने कुछ दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया. प्रियंका ने न्यूयॉर्क शहर के रेस्तरां सोना में अपने 'खास लोगों' के लिए डिनर होस्ट किया जिसकी कुछ झलकियां उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की. इस दौरान एक्ट्रेस ने गोलगप्पे का भी लुत्फ उठाया. देसी गर्ल का ये अंदाज देख फैंस उनपर फिदा हो गए हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डिनर की कुछ फोटो और वीडियो शेयर की. इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, 'एन एनवाईसी नाइट आउट मेरे कुछ पसंदीदा के साथ.' वीडियो में प्रियंका और उनके दोस्तों की फोटो के साथ-साथ उनके रेस्तरां की कुछ फोटो भी शामिल हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

सबसे खास थी एक्ट्रेस की एक फोटो जिसमें वो 'गोलगप्पे' खाते हुए नजर आ रही हैं. इस फोटो में साफ देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस विदेश में भी देसी गर्ल बनकर ही रहना पसंद करती हैं. इस वीडियो में वो पति निक जोनास के साथ भी नजर आईं. 

ये भी पढ़ें: Priyanka Chopra और बेटी Malti ने इस तरह से एन्जॉय किया वीकेंड, Bollywood के फेमस गाने के साथ किया चिल

नोबल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई भी प्रियंका के इस डिनर पार्टी में मौजूद रहीं. कुछ दिन पहले संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के दौरान भी दोनों ने एक साथ एक फोटो क्लिक की थी.

ये भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने फ्रंट डीप ड्रेस पहन बिखेरा जलवा, कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश

प्रियंका चोपड़ा के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने ब्लैक बैकलेस ड्रेस पहनी हुई थी. वो इस गाउन में काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं. इसके साथ ही हाई हील्स और खुली बालों के साथ प्रियंका ने लुक को पूरा किया. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने डार्क मेकअप के साथ अपने नाइट पार्टी लुक को पूरा किया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement