Advertisement

Preity Zinta ने शेयर की अपने जुड़वा बच्चों की प्यारी Photo, सुनाई गंदे डाइपर और गीली चादर की कहानी

Preity Zinta ने Children's Day के मौके पर अपने बच्चों की तस्वीर शेयर करते हुए बयां किया है कि वो पेरेंट बनकर कैसा महसूस कर रही हैं.

Latest News
Preity Zinta ने शेयर की अपने जुड़वा बच्चों की प्यारी Photo, सुनाई गंदे डाइपर और गीली चादर की कहानी

Preity Zinta Post On Children's Day: बाल दिवस पर प्रीति जिंटा का पोस्ट

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वो अपने फैंस के साथ जुड़ी रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं. वहीं, हाल ही में वो अपने एक ऐसे ही पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. ये पोस्ट उन्होंने बाल दिवस (Children's Day) के मौके पर किया है जिसमें अपने जुड़वा बच्चों (Preity Zinta Twins) की फोट शेयर करेत हुए गंदे डाइपर और गीली चादर का जिक्र करते हुए पेरेंटहुड का मजा बयां किया है. प्रीति का ये प्यार भरा पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

प्रीति जिंटा ने अपने जुड़वा बच्चों की तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में वो दोनों को गोद में लिए फोटो खिंचवाती दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने बाल दिवस पर प्यार मैसेज दिया है. प्रीति ने इस तस्वीर के साथ लिखा- 'ये भले ही हमेशा साफ-सुथरे ना हों और स्वीट खुशबू ना दें, गंदा डाइपर या फिर गीली शीट देखने को मिलती हों लेकिन प्यार भरे कडल और खूबसूरत मुस्कान के वाले बच्चे होना पेरेंटहुड का मजा ही अलग है. आप सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं. उम्मीद है कि आप भी अपने अंदर का बच्चा जिंदा रखते होंगे'. #Happychildrensday #Jai #Gia #जय #जीया'.

ये भी पढ़ें- Children's Day: Shah Rukh Khan से लेकर Akshay Kumar तक, बचपन में ऐसे दिखते थे बॉलीवुड सुपरस्टार्स

बच्चों के साथ प्रीति जिंटा की ये तस्वीर लोगों को खूब पसंद आ रही है. कईयों ने इसे सबसे क्यूट फोटो भी घोषित कर लिया है. बता दें कि प्रीति जिंटा ने साल 2016 में फाइनेंशियल एनालिस्ट जीन गुडइनफ से शादी की थी. इसके बाद उन्होंने साल 2021 में अपने ट्विन्स बेबी का स्वागत किया था. वो सरोगेसी की मदद से मां बनी थी और उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये खुशखबरी शेयर की थी. प्रीति अब फिल्मों से दूर हो चुकी हैं और अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी कहती हैं.

ये भी पढ़ें- Preity Zinta ने शेयर की बर्थडे पार्टी की Photos, पति ने किए ये खास इंतजाम

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Advertisement
Advertisement

Advertisement