बॉलीवुड
प्रीति जिंटा (Preity Zinta) की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को गले लगाते हुए नजर आ रही हैं. हालांकि यह फोटो मॉर्फ्ड है, जिसको लेकर एक्ट्रेस ने नाराजगी जाहिर की है.
18 मई को प्रीति जिंटा (Preity Zinta) की टीम पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच मैच था, जिसमें पंजाब किंग्स ने जीत हासिल की. इसके बाद प्रीति बेहद खुश थीं, क्योंकि उनकी टीम ने प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया है. इन सभी के बीच सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा और राजस्थान रॉयल्स के 14 साल के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी(Vaibhav Suryavanshi) की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देख एक्ट्रेस मीडिया पर काफी भड़क उठी हैं.
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में प्रीति जिंटा वैभव सूर्यवंशी को गले लगाते हुए नजर आ रही हैं, जो कि मॉर्फ्ड की गई है. यह तस्वीर एक न्यूज चैनल के द्वारा मॉर्फ्ड की गई है. प्रीति इस तस्वीर को देख काफी ज्यादा भड़क उठी हैं. उन्होंने इसको लेकर गुस्सा जताया.
यह भी पढ़ें- 'शर्म करो', Congress के इन आरोपों पर भड़की Preity Zinta, लगा दी क्लास
एक्ट्रेस ने अपने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, '' यह मॉर्फ्ड फोटो है और फेक न्यूज है. मैं बहुत हैरान हूं अब न्यूज चैनल्स भी मॉर्फ्ड इमेज का इस्तेमाल कर रहे हैं और इन्हें न्यूज आइटम की तरह दिखा रहे हैं.
This is a morphed image and fake news. Am so surprised now news channels are also using morphed images and featuring them as news items !
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) May 20, 2025
यह भी पढ़ें- Preity Zinta ने किए काशी विश्वनाथ के दर्शन, साइकिल रिक्शा और पैदल यात्रा कर पहुंची मंदिर
सोशल मीडिया पर मैच के बाद प्रीति जिंटा ने वैभव से सिर्फ हाथ मिलाया था. हालांकि इंटरनेट पर गले लगाते हुए मॉर्फ्ड फोटोज वायरल हो रही हैं. इस फोटो के सामने आने के बाद लोग प्रीति को कमेंट सेक्शन में सलाह दे रहे हैं कि उन्हें केस कर देना चाहिए. वहीं, एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, '' मुद्दा यह है कि आखिर यह खबर क्यों है? एक और यूजर ने लिखा, '' ये लोग सिर्फ व्यूज के लिए कर रहे हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.