Advertisement

Preity Zinta पर टूटा दुखों का पहाड़, इस करीबी शख्स की मौत से सदमे में हैं एक्ट्रेस

Preity Zinta ने इंस्टाग्राम पर अपने ससुर साथ एक तस्वीर पोस्ट कर जानकारी दी कि वो इस दुनिया में नहीं रहे. एक्ट्रेस ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है.

Latest News
Preity Zinta पर टूटा दुखों का पहाड़, इस करीबी शख्स की मौत से सदमे में हैं एक्ट्रेस

Preity Zinta 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) भले ही फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं पर वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर फैंस को बुरी खबर दी है. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पति जीन गुडइनफ (Preity Zinta husband Gene Goodenough) के पिता यानी प्रीति के ससुर (Preity Zinta father-in-law) अब इस दुनिया में नहीं रहे. एक्ट्रेस ने उनके साथ एक फोटो और इमोशनल नोट शेयर किया है. 

साल 2016 में प्रीति जिंटा ने लॉस एंजिल्स में एक निजी समारोह में जीन गुडइनफ से शादी कर ली थी. तब से, प्रीति अपने फैंस को अपने परिवार और ससुराल वालों के साथ अपनी लाइफ की झलक दिखाती रही हैं. हाल ही में इंस्टाग्राम ने अपने ससुर जॉन स्विंडल के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और बताया कि वो अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. तस्वीरों में, प्रीति लाल रंग में दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं. उनके साथ ससुर जॉन ग्रे सूट पहने नजर आए.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

ये भी पढ़ें: Preity Zinta: 13 साल की उम्र में सिर से उठा था पिता का साया, अंडरवर्ल्ड से मिली धमकियां, मुश्किल भरा रहा एक्ट्रेस का सफर

बता दें कि 1998 में आई 'दिल से' से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली प्रीति जिंटा को सोल्जर, चोरी चोरी चुपके चुपके, दिल चाहता है, कोई मिल गया, सलाम नमस्ते, वीर जारा जैसी फिल्मों में देखा गया. उन्हें अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है.  प्रीति जिंटा आखिरी बार पर्दे पर साल 2018 में 'भैय्याजी सुपरहिट' फिल्म में नजर आई थीं.

एक्ट्रेस ने साल 2016 में जीन गुडइनफ से शादी की थी. इसके बाद मार्च 2022 में उन्होंने पोस्ट के जरिए बताया कि वो सेरोगेसी के जरिए वो दो बच्चों की मां बनी हैं. उनके जुड़वां बच्चों का नाम जय जिंटा गुडएनफ और जिया जिंटा गुडइनफ है. 

ये भी पढ़ें: Preity Zinta ने शेयर की बर्थडे पार्टी की Photos, पति ने किए ये खास इंतजाम

फिलहाल फैंस उनके फिल्मों में वापसी का इंतजार कर रहे हैं. एक्ट्रेस सालों से बड़े पर्दे से गायब है पर एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी लाइफ के बारे में अपडेट देती रहती हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement