Advertisement

Pradeep Sarkar: बॉलीवुड को लगा एक और तगड़ा झटका, Satish Kaushik के बाद इस फेमस फिल्ममेकर ने दुनिया को कहा अलविदा

फेमस डायरेक्टर Pradeep Sarkar का निधन हो गया है. Satish Kaushik के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री ने एक और फिल्ममेकर को खो दिया है.

Pradeep Sarkar: बॉलीवुड को लगा एक और तगड़ा झटका, Satish Kaushik के बाद इस फेमस फिल्ममेकर ने दुनिया को कहा अलविदा

Pradeep Sarkar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड में बुरी खबरों का दौर जारी है. बीते दिनों फेमस एक्टर और फिल्ममेकर सतीश कौशिक (Satish Kaushik passed away) के हार्ट अटैक के बाद निधन से लोग सदमे में हैं. इसी बीच एक और फेमस डायरेक्टर मे दुनिया को अलविदा कह दिया है. परिणीता, लागा चुनरी में दाग, मर्दानी और हेलीकॉप्टर ईला जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले प्रदीप सरकार (Pradeep Sarkar passed away) का निधन हो गया है. 

खबरों की मानें तो फिल्म निर्माता प्रदीप सरकार का 68 की उम्र में निधन हो गया है. 24 मार्च को सुबह 3.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. कहा जा रहा है कि वो डायलिसिस पर थे और उनके पोटेशियम का स्तर काफी गिर गया था. हालत बिगड़ने पर उन्हें तड़के तीन बजे अस्पताल ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया. आज शाम 4 बजे सांताक्रूज के एक श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा.

प्रदीप सरकार ने निर्देशक और निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की प्रोडक्शन कंपनी विनोद चोपड़ा प्रोडक्शंस के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी. वो अपने फिल्मी करियर में एबी अवार्ड, रैपा अवार्ड और नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किए जा चुके हैं.

उन्होंने एक समय फेमस विज्ञापनों को भी शूट किया था. इसके अलावा, प्रदीप फेमस म्यूजिक वीडियो निर्देशकों में से एक भी रहे हैं. उन्होंने शुभा मुद्गल के 'अब के सावन', यूफोरिया का 'धूम पिचक धूम' और 'माएरी', सुल्तान खान का 'पिया बसंती' और भूपेन हजारिका की 'गंगा' को भी डायरेक्ट किया है.

इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए इस खबर पर शोक जाहिर किया है. इसमें अजय देवगन, हंसल मेहता, नीतू चंद्रा सहित कई सेलेब्स शामिल हैं. 

कुछ दिन पहले फेमस फिल्ममेकर और दिग्गज एक्टर सतीश कौशिक का हार्ट अटैक से निधन हो गया था. उनके यूं अचानक चले जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है. अनुपम खेर (Anupam Kher) ने एक इमोशनल पोस्ट के जरिए जिगरी दोस्त के जाने की खबर दी थी.

ये भी पढ़ें: Satish Kaushik की मौत के बाद टूट गए दो जिगरी दोस्त, Amit Shah ने भी जाहिर किया दुख

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement