Advertisement

Jawan के तूफान से डरे Salaar के मेकर्स, Prabhas की फिल्म की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन

सुपरस्टार प्रभास(Prabhas) की मोस्ट अवेटेड फिल्म सालार पार्ट 1 सीजफायर(Salaar) की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है. इसके पीछे की वजह शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान(Jawan) बताई जा रही है.

Latest News
Jawan के तूफान से डरे Salaar के मेकर्स, Prabhas की फिल्म की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन

Salaar 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास(Prabhas) जल्द ही फिल्म सालार पार्ट 1 सीजफायर(Salaar), में नजर आने वाले हैं. एक्टर के फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. बीते दिनों रिलीज टीजर ने लोगों की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है. फिल्म का टीजर लोगों को काफी पसंद आया है. वहीं, इसके बाद फैंस ट्रेलर का भी काफी वक्त से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच फैंस के लिए सलार को लेकर एक अपडेट सामने आया है.

दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि प्रभास की फिल्म सालार की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक सालार को अब 28 सितंबर की जगह दिसंबर के महीने में रिलीज किया जाएगा. वहीं, इस फैसले के पीछे की वजह शाहरुख खान की फिल्म जवान बताई जा रही है. शाहरुख खान की जवान का चारों ओर क्रेज देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही फिल्म की लगातार एडवांस बुकिंग चल रही है. जिसके कारण सालार की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है 

ये भी पढ़ें- Salaar Teaser: 'लगा लो अलार्म आ रहा है सालार का तूफान', टीजर रिलीज से पहले Prabhas ने एक्साइटेड फैंस को दिया खास मैसेज

प्रशांत नील और प्रभास की है ये पहली फिल्म

आपको बता दें कि प्रशांत नील पहली बार प्रभास के साथ किसी फिल्म में काम कर रहे हैं. इससे पहले प्रशांत नील फिल्म केजीएफ, केजीएफ चैप्टर 2 लेकर आ चुके हैं. जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थीं. जिसके बाद प्रशांत नील को प्रभास की फिल्म सालार से भी काफी उम्मीदें और इन सभी को लेकर वह किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं. जिसके कारण फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन किया गया है. वहीं फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी ट्वीट किया है और उन्होंने सालार के पोस्टपोन होने की जानकारी शेयर की है. 

ये भी पढ़ें- Prabhas की Salaar का है KGF के रॉकी भाई से गहरा कनेक्शन, कुछ ऐसे जुड़े हैं दोनों फिल्मों के तार

दिसंबर के महीने में रिलीज होंगी कई फिल्में

बता दें कि दिसंबर के महीने में भी कई बेहतरीन एक्टर की फिल्में रिलीज होने वाली हैं. विक्की कौशल की मोस्ट अवेटेड फिल्म सैम बहादुर दिसंबर में रिलीज होने वाली है. इसके साथ ही रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल भी इसी महीने रिलीज होगी.  इसके अलावा शाहरुख खान की दूसरी फिल्म डंकी भी रिलीज को तैयार हो रही है. बताया जा रहा है कि यह फिल्म भी दिसंबर के महीने में रिलीज हो सकती है. जिससे देखना होगा कि सालार के मेकर्स किस डेट को इसे रिलीज करेंगे. 

ये स्टार्स नजर आएंगे सालार में

प्रभास स्टारर सालार में पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू, टीनू आनंद, श्रिया रेड्डी जैसे कई कलाकार नजर आएंगे. इसके साथ ही फिलहाल फैंस को इसके ट्रेलर की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार है. वहीं, बताया जा रहा है कि फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम अभी बाकी है, जिसको लेकर तैयारी की जा रही है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement