Advertisement

Salaar Vs Jawan: विदेश में करोड़ों नोट छाप रही हैं Shah Rukh और Prabhas की फिल्म, एडवांस बुकिंग में इस मूवी ने मारी बाजी

Prabhas की Salaar और Shah Rukh Khan की Jawan भले ही अगले महीने रिलीज हो रही हैं पर दोनों फिल्मों को लेकर क्रेज सातवें आसमान पर है. एडवांस बुकिंग में दोनों ही फिल्में धांसू कलेक्शन कर रही हैं.

Latest News
Salaar Vs Jawan: विदेश में करोड़ों नोट छाप रही हैं Shah Rukh और Prabhas की फिल्म, एडवांस बुकिंग में इस मूवी ने मारी बाजी

Jawan vs Salaar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) और प्रभास (Prabhas) की फिल्म सालार (Salaar) की टक्कर देखने को मिलने वाली है. जवान जहां 7 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है तो वहीं सालार: पार्ट 1 - सीजफायर 29 सितंबर को स्क्रीन पर रिलीज होगी. इन दोनों फिल्मों को लेकर फैंस से लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. वहीं अब दोनों की एडवांस बुकिंग (Salaar vs Jawan advance booking) भी शुरू हो गई है और दोनों ही इसमें एक दूसरे को टक्कर दे रही हैं.

अमेरिका में जवान और सालार की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. जहां शाहरुख खान की फिल्म ने अपनी आधिकारिक रिलीज से एक महीने पहले अपनी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी थी, वहीं प्रभास की फिल्म ने भी अपने टिकटों की बिक्री काफी पहले ही शुरू करने का फैसला किया. इन दोनों फिल्मों के इस एडवांस बुकिंग का डाटा भी सामने आ गया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है.

ऐसी कई रिपोर्टें सामने आई हैं जिसमें देखा गया कि प्रभास की फिल्म शाहरुख खान-स्टारर पर भारी पड़ रही है. एडवांस बुकिंग नंबरों की मानें तो अमेरिका में बुकिंग शुरू होने के केवल दो दिनों के अंदर सालार ने कथित तौर पर 300K अमेरिकी डॉलर की जबरदस्त कमाई की है. वहीं इसने कमाई के मामले में जवान को पीछे छोड़ दिया है. जवान ने 183K अमेरिकी डॉलर के टिकट की बिक्री की है.

हालांकि दोनों की टिकट की कीमतों में अंतर है इसलिए कलेक्शन सालार का जवान से ज्यादा है पर टिकट की गिनती की बात करें तो  जवान ने 11,800 टिकट बेचे तो वहीं सालार के 10,000 टिकट फिलहाल बिक चुके हैं. 

ये भी पढ़ें: Jawan Advance Booking: शाहरुख खान ने अब विदेशों में किया कब्जा, पहले दिन की कमाई जानकर चौंक जाएंगे

दोनों फिल्मों के ट्रेलर का है इंतजार

प्रभास की फिल्म सालार का ट्रेलर 7 सितंबर को रिलीज होगा. इसी दिन जवान भी दुनियाभर में रिलीज हो रही है. फैंस दोनों फिल्मों के लेकर काफी एक्साइटेड हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement