Advertisement

जिंदा हैं Poonam Pandey, सर्वाइकल कैंसर की जागरूकता के लिए फैलाई थी मौत की खबर

पूनम पांडे(Poonam Pandey) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने जीवित होने के बारे में बताया है और उन्होंने अपनी मौत की खबर सर्वाइकल कैंसर की जागरूकता के लिए फैलाई थी.

Latest News
जिंदा हैं Poonam Pandey, सर्वाइकल कैंसर की जागरूकता के लिए फैलाई थी मौत की खबर

Poonam Pandey

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पूनम पांडे(Poonam Pandey) की शुक्रवार को सर्वाइकल कैंसर से निधन की खबर सामने आई थी. इस खबर को एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था. एक्ट्रेस के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ पड़ी थी. बॉलीवुड के कई सितारों ने पूनम के निधन पर दुख जताया था. इसके साथ ही एक्ट्रेस की निधन की खबर से उनके फैंस को भी तगड़ा झटका लगा था. वहीं, अब पूनम पांडे ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपने जीवित होने की पुष्टि की है और इन खबरों को क्यों फैलाया गया था. उसके पीछे का उन्होंने मकसद भी बताया है.

दरअसल, कुछ देर पहले ही पूनम पांडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने बताया कि मौत की खबर उन्होंने सर्वाइकल कैंसर से जागरूकता के लिए फैलाई थी. उन्होंने कहा कि मैं जिंदा हूं, मैं सर्वाइकल कैंसर से नहीं मरी. हालांकि मैं यह उन हजारों महिलाओं के लिए नहीं कह सकती हूं जो हर साल सर्वाइकल कैंसर से मरती हैं. यह इसलिए नहीं है कि वो कुछ नहीं कर सकती है. बल्कि ये इसलिए हैं, क्योंकि उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है. मैं यहां आपको ये बता रही हूं कि बाकी कैंसर की तरह सर्वाइकल कैंसर से भी बचाव किया जा सकता है और इसके लिए सिर्फ आपको ये करना है कि आप टेस्ट करवाएं, और एचपीवी वैक्सीन लें. हम ये कर सकते हैं, ताकि और जिंदगियां सर्वाइकल कैंसर से न जाएं. 

ये भी पढ़ें-Poonam Pandey की मौत पर सस्पेंस? राहुल वैद्य से लेकर इस एक्टर ने उठाए कई सवाल 

फैंस ने जताई पूनम के निधन की झूठी खबरों पर नाराजगी

वहीं, इस वीडियो के पूनम के द्वारा शेयर किए जाने के बाद लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं और अपनी नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि जागरूक करने का यह बेहद ही गलत तरीका था. एक यूजर ने लिखा- अगली बार लोग आपको गंभीरता से नहीं लेंगे, आपने अपनी पूरी क्रेडिबिलिटी खत्म कर दी है. वहीं, एक और यूजर ने लिखा- सस्ते प्रचार के लिए सर्वाइकल कैंसर जैसे गंभीर मुद्दे का शोषण करना बिल्कुल शर्मनाक है. जागरूकता फैलाने के लिए अपने मंच का उपयोग करना सराहनीय है, लेकिन अपनी मौत का नाटक करना एक नया निचला स्तर है. वास्तविक बचे लोगों और पीड़ितों के लिए सम्मान ध्यान खींचने वाले स्टंट से ज्यादा मायने रखता है. एक और यूजर ने लिखा- सबसे बेकार पब्लिसिटी स्टंट अभी तक का. 

ये भी पढ़ें- Poonam Pandey की मौत पर क्यों शांत है उनका परिवार?

फिल्मी सितारों ने जताया था एक्ट्रेस के निधन पर दुख

आपको बता दें कि कल यानी की शुक्रवार की दोपहर को पूनम पांडे के निधन की खबर सामने आई थी. एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया गया था, जिसमें जानकारी दी गई थी, कि उनका निधन सर्वाइकल कैंसर से हो गया है. एक्ट्रेस के निधन की खबर से उनके एक्स हसबैंड सैम बॉम्बे को भी झटका लगा था. इसके साथ ही राखी सावंत, कंगना रनौत ने भी दुख जताया था. हालांकि सिंगर राहुल वैद्य ने एक्ट्रेस की मौत पर सवाल खड़े किए थे. वहीं, अब पूनम के जीवित होने पर इन सभी का रिएक्शन कैसा होता है, यह देखना होगा. एक्ट्रेस के निधन की खबरों के बाद जो फैंस आहत थे, वे अब उनके जिंदा होने पर और इस पब्लिसिटी स्टंट पर खासा नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement