Advertisement

Poonam Pandey की मौत से एक्स हसबैंड Sam Bombay को लगा सदमा, एक्ट्रेस के निधन पर नहीं कर पा रहे यकीन

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे(Poonam Pandey) के निधन के बाद उनके एक्स हसबैंड सैम बॉम्बे(Sam Bombay) ने दुख जताया है.

Latest News
Poonam Pandey की मौत से एक्स हसबैंड Sam Bombay को लगा सदमा, एक्ट्रेस के निधन पर नहीं कर पा रहे यकीन

Poonam Pandey,Sam Bombay

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे(Poonam Pandey) का बीते दिन यानी की शुक्रवार को निधन हो गया है. एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक उनकी मौत सर्वाइकल कैंसर से हुई है. पूनम पांडे के निधन के बादे से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है और उनकी मौत का शौक मना रही है. एक्ट्रेस के निधन पर अब उनके एक्स हसबैंड सैम बॉम्बे(Sam Bombay) ने रिएक्ट किया है.

दरअसल, हाल ही में सैम बॉम्बे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने पूनम पांडे की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने पोस्ट में लिखा- मैं इसे पूरी तरह से प्रोसेस नहीं कर पाया हूं. यह निश्चित रूप से सच नहीं हो सकता और मैं इस पर विश्वास नहीं करना चाहता कि ऐसा है. मैं अपनी भावनाएं लिखता हूं और जल्द ही कुछ पोस्ट करता हूं. कृपया पूनम के लिए प्रार्थना करें. मैं सभी को उनकी संवेदनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं लेकिन मैं आपसे आकलन करने और सवाल पूछने की रीक्वेस्ट करूंगा.  कुछ ठीक नहीं लग रहा है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sam Bombay (@sambombay)

ये भी पढ़ें- Poonam Pandey की मौत पर राखी सावंत को लगा झटका, कही दिल की बात

लोगों ने उठाए पूनम की मौत पर सवाल

वहीं, इस पोस्ट के आते ही यूजर्स भी कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं. लोग लगातार सैम बॉम्बे के पोस्ट पर सवाल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- यह निश्चित नहीं हो सकता.कुछ दिन पहले ही उसे अच्छी स्थिर स्थिति में देखा गया था. कैंसर से पीड़ित कोई व्यक्ति कुछ दिन पहले बिल्कुल सही कैसे दिख सकता है और अगले ही पल मर सकता है. वहीं, एक और यूजर ने लिखा- कल वर्ल्ड कैंसर डे था. हो सकता है कि यह सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए किया गया हो. इसमें मृत्यु दर अधिक है. आइए उसके लिए प्रार्थना करें.

ये भी पढ़ें- Poonam Pandey की मौत पर सस्पेंस? राहुल वैद्य से लेकर इस एक्टर ने उठाए कई सवाल 

पूनम ने सैम पर लगाया था मारपीट का आरोप

आपको बता दें कि पूनम पांडे और निर्माता निर्देशक सैम बॉम्बे ने 2020 में शादी की थी. दोनों की शादी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई थी. दरअसल, सादी के ठीक 13 दिन बाद एक्ट्रेस ने पुलिस में अपने पति के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ की कंप्लेन दर्ज करवाई थी. जिसके बाद गोवा पुलिस ने उन्हें जेल में बंद किया था. हालांकि कुछ दिन बाद सैम को जमानत मिल गई थी और पूनम ने भी अपने पति को दोबारा मौका दिया था. लेकिन उसके बाद भी दोनों के रिश्तों में कोई सुधार नहीं आया था. वापस से एक्ट्रेस ने एक कंप्लेन करवाई और उसमें उन्होंने सैम के द्वारा दीवार पर एक्ट्रेस का सिर मारने और चेहरे पर मुक्के मारने का आरोप लगाया था. इसके बाद एक्ट्रेस काफी वक्त तक अस्पताल में भी भर्ती रही थीं. वहीं, उसके बाद दोनों के रास्ते हमेशा के लिए अलग हो गए थे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement