Advertisement

Poonam Pandey की मौत पर क्यों शांत है उनका परिवार?

Poonam Pandey की मौत सर्वाइकल कैंसर से हो गई है. इस खबर के सामने आते ही सनसनी फैल गई है. वहीं अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस का परिवार भी इस मामले को लेकर शांत है और उनके शव का भी कोई अता पता नहीं है.

Latest News
Poonam Pandey की मौत पर क्यों शांत है उनका परिवार?

Poonam Pandey 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पॉपुलर मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडेय (Poonam Pandey) की मौत सर्वाइकल कैंसर से हो गई. इस बात की पुष्टि एक्ट्रेस के मैनेजर ने की है. वहीं उनकी टीम ने एक आधिकारिक नोट में एक्ट्रेस के निधन के बारे में बताया है. इस खबर के सामने आते ही सभी हैरान हैं. सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी चर्चा चल रही है. कोई इसे सच बता रहा तो कोई इसे पब्लिसिटी स्टंट कह रहा है. हालांकि एक्ट्रेस का परिवार (Poonam Pandey family) इन सब मामले पर चुप्पी साधे हुए है. उनकी तरफ से इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है. 

शुक्रवार को पूनम पांडेय की मौत की खबरें काफी तेजी से फैल गई. उनके ही इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये ये बताया गया कि उनकी मौत सर्वाइकल कैंसर के कारण हुई. वहीं पूनम के परिवार का इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है. ऐसे में कई लोगों का मानना है कि ये एक पब्लिसिटी स्टंट भी हो सकता है. वहीं लोग हैरान हैं कि पूनम ने कभी इस बीमारी का जिक्र नहीं किया और तीन दिन पहले ही एक्ट्रेस ने इंस्टा पर अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो एकदम फिट नजर आ रही हैं. 

वहीं IndiaToday की खबर की मानें तो पूनम पांडे की मौत की खबर आने के बाद से उनका परिवार गायब है. न्यूज पोर्टल से बातचीत में एक्ट्रेस के एक करीबी सूत्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह उन्हें पूनम की बहन का फोन आया, जिन्होंने उनकी मौत की खबर साझा की और बताया कि उन्हें सर्वाइकल कैंसर है. पूनम के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट शेयर होने के बाद, सूत्र ने जब उनकी बहन से संपर्क करने की कोशिश की तो उनका फोन अनरीचेबल नहीं था.

ये भी पढ़ें: Poonam Pandey की मौत की खबर फैली, डीएनए को नहीं मिली परिवार से पुष्टि

शव की हो रही तलाश?

पूनम के निधन की खबर के बाद हर कोई उनके शव के बारे में जानना चाह रहा है कि वो कहां है. सवाल ये भी है कि उनकी मौत कहां हुई है. कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को पूनम जिस बिल्डिंग में रहती हैं वहां कोई इसपर बात नहीं कर रहा है.

ये भी पढ़ें: Poonam Pandey की मौत पर सस्पेंस? Rahul Vaidya से लेकर इस एक्टर ने उठाए कई सवाल, यहां जानें माजरा 

(नोट: DNA Hindi पूनम पांडेय की मौत की पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement