Advertisement

अब Pooja Hegde को मिली जान से मारने की धमकी? जानें भयंकर झगड़े से जुड़ी सारी डिटेल

Pooja Hegde को विदेश में जान से मारने की धमकी मिली है. जिसके बाद फैंस चिंता में आ गए हैं. एक्ट्रेस इस बवाल के बाद देश लौट रही हैं.

Latest News
अब Pooja Hegde को मिली जान से मारने की धमकी? जानें भयंकर झगड़े से जुड़ी सारी डिटेल

Pooja Hegde death threats

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों कई बॉलीवुड स्टार्स अपनी जान हथेली पर लेकर घूम रहे हैं. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों को आए दिन जान से मारने की धमकी का मामला सामने आ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के साथ भी कुछ ऐसी ही घटना हो गई है. एक्ट्रेस के साथ विदेश में एक चौंकाने वाला वाकया हुआ है, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी (Pooja Hegde Death Threat) दी गई है. इस पूरे मामले की सच्चाई पर एक्ट्रेस की ओर रिएक्शन भी आ गया है. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस अब भारत लौट रही हैं और वापस आकर सोशल मीडिया पर सारी बात शेयर करेंगी.

पूजा हेगड़े हाल ही में किसी काम को लेकर दुबई गई थीं. उन्हें एक क्लब के उद्घाटन के लिए बुलाया गया था. विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये खबर शेयर की थी. बताया जा रहा था कि दुबई में उनका किसी से भयानक झगड़ा हुआ था. जिसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी. फैंस ये खबर सुनकर परेशान हो गए. वहीं, अब एक्ट्रेस की टीम ने इस पूरे मामले पर सच्चाई बता दी है. हालांकि, एक्ट्रेस का रिएक्शन आना आभी बाकी है. ये भी पढ़ें- Pooja Hegde ने ढूंढ़ लिया जीवनसाथी, इस क्रिकेटर के साथ रचाएंगी शादी, जानें सारी डिटेल

पूजा हेगड़े की टीम ने जान से मारने की धमकी मिलने वाली रिपोर्ट्स को एकदम झूठ बताया है और ये भी कहा है कि ऐसी खबरें कहां से और कैसे फैसी इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस जल्द ही इस पूरे मामले पर स्टेटमेंट जारी कर सकती हैं. पूजा आखिरी बार 'किसी का भाई किसी की जान' में दिखाई दी थीं. इस मूवी में वो सलमान खान के साथ रोमांस करती नजर आई थीं. वहीं, अब पूजा अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रही हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement