Advertisement

PM Narendra Modi को Bollywood से लेकर साउथ सेलेब्स ने भी दी जन्मदिन की बधाई, कुछ इस खास अंदाज में किया विश

PM Modi आज 72 साल के हो गए. इस मौके पर दुनियाभर से लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं. Bollywood और Tollywood के सेलेब्स इस मामले में कहां पीछे रहने वाले थे.

Latest News
PM Narendra Modi को Bollywood से लेकर साउथ सेलेब्स ने भी दी जन्मदिन की बधाई, कुछ इस खास अंदाज में किया विश

पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पीएम नरेद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है. देश और विदेश से भी पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी जा रही हैं. इस मामले में बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड के सेलेब्स भी कहां पीछे रहने वाले हैं. बॉलीवुड और टॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अपने-अपने तरीके से पीएम मोदी को बर्थडे (Celebs wish PM Narendra Modi) पर शुभकामनाएं दी हैं. अक्षय कुमार, शाहरुख खान, अनुपम खेर, कंगना रनौत, अभिषेक बच्चन, सनी देओल सहित तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने उन्हें बधाई दी. वहीं साउथ के भी कई सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई संदेश लिखकर शुभकामनाएं दी हैं. टॉलीवुड स्टार्स महेश बाबू, मोहनलाल सहित कई स्टार्स ने उन्हें बधाई दी है. 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्रियों में से एक हैं. उनकी एक बड़ी फैन फॉलोइंग है और आज सोशल मीडिया उनके लिए जन्मदिन की शुभकामनाओं से भरा हुआ है. लोग उनके द्वारा किए गए काम के बारे में बात कर रहे हैं और भारत को हर मुश्किल से बाहर निकालने के लिए उनका धन्यवाद कर रहे हैं. पीएम मोदी आम लोगों से ही नहीं फिल्मी सितारों के भी काफी करीब हैं. इस कारण आज उन्हें कई सेलेब्स काफी पसंद करते हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर स्टार्स उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं. 

साउथ फिल्मों के इन सितारों ने किया पीएम को विश

नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने आजाद भारत में जन्म लिया. 26 मई 2014 को वो देश के 15वें प्रधानमंत्री बने. पांच साल बाद 2019 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मोदी की अगुआई में फिर चुनाव जीता इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत की. एक साधारण परिवार में जन्मे मोदी का सत्ता के शिखर पर पहुंचना असाधारण था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement