Advertisement

PM Modi Birthday: पीएम मोदी पर बनी है ये फिल्म, जानिए हिट है या फ्लॉप?

PM Modi Birthday: बॉलीवुड एक्टर Vivek Oberoi ने Narendra Modi की बायोपिक PM Narendra Modi में टाइटल रोल निभाया था.

Latest News
PM Modi Birthday: पीएम मोदी पर बनी है ये फिल्म, जानिए हिट है या फ्लॉप?

Vivek Oberoi as PM Narendra Modi : विवेक ओबेरॉय पीएम नरेंद्र मोदी के रूप में

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 72वां जन्मदिन (Narendra Modi Birthday) है. एक काबिल नेता के तौर पर उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री की कमान साल 2014 में संभाली थी. प्रधानमंत्री मोदी की लाइफ (PM Modi Life) काफी इंस्पायरिंग है. पीएम मोदी के संघर्षों पर बॉलीवुड में एक फिल्म (PM Modi Biopic) भी बनाई गई थी. 'पीए नरेंद्र मोदी' (PM Narendra Modi) नाम से बनी फिल्म में बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi) ने नरेंद्र मोदी का किरदार निभाया था.

फिल्म में विवेक ओबरॉय को बहुत हद तक पीएम मोदी की शक्ल देने की कोशिश की गई थी. खास तौर पर मेकअप आर्टिस्ट की तो तारीफ करनी होगी कि उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर विवेक ओबरॉय को पोट्रे करने में काफी मेहनत की थी. मगर इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस (PM Narendra Modi Box Office) पर क्या अंजाम हुआ आइए जानते हैं. 

ये भी पढ़ें - 35 दिनों से अस्पताल में हैं राजू श्रीवास्तव, जानिए अब कैसी है कॉमेडियन की हालत

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' 20 करोड़ की लागत में बनाई गई थी. प्रधानमंत्री मोदी जैसी शख्सियत पर बनाई जाने वाली फिल्म उनके चाहने वालों के लिए काफी खास थी, मगर देश की इतनी बड़ी शख्सियत पर बनी यह फिल्म दर्शक को लुभा नहीं पाई. 20 करोड़ की लागत में बनी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 23 करोड़ रुपए ही हासिल हुए. इस फिल्म को लेकर जितना प्रमोशन किया गया था वह काम नहीं आया.

फिल्म की रिलीज को लेकर ऐसे भी इल्जाम लगे थे कि जानबूझ कर साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा सरकार के पक्ष में फिल्म को रिलीज कर माहौल बनाने की कोशिश की गई थी. फिल्म पहले 12 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, मगर भारतीय चुनाव आयोग ने इस पर रोक दिया दी.

ये भी पढ़ें - पहले लिया गुलाब, फिर किया सलाम, पापा Shah Rukh Khan के नक्शे कदम पर हैं आर्यन खान

फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' को बाद में 24 मई को नरेंद्र मोदी के फिर से प्रधानमंत्री चुने जाने के एक दिन बाद रिलीज किया गया था. हालांकि, जब से पहला ट्रेलर रिलीज हुआ था तब से फिल्म सुर्खियां बटोर रही थी, फिर भी फिल्म को वैसी सफलता नहीं मिली जितनी इससे उम्मीद थी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement