Advertisement

Pawan Singh के इस गाने ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, अब तक मिल चुके हैं इतने करोड़ व्यूज

Pawan Singh का गाना ले लो पुदीना लगातार लोगों के जुबान पर चढ़ कर बोल रहा है. इस गाने को अब तक 350 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. गाने को पवन सिंह और  अनुपमा यादव ने अपनी आवाज दी है. 

Pawan Singh के इस गाने ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, अब तक मिल चुके हैं इतने करोड़ व्यूज

pawan singh : पवन सिंह 

Add DNA as a Preferred Source


डीएनए हिंदी: Pawan Singh: भोजपुरी फिल्मों के स्टार पवन सिंह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने गानों को लेकर भी लोगों के बीच छाए रहते हैं. उनका गाने सोशल मीडिया पर हमेशा ट्रेंड करते हैं और लोगों के बीच सिर चढ़कर बोलते हैं. साल 2021 में रिलीज किया गया पवन सिंह का गाना ले लो पुदीना लोगों को खूब पसंद आया. इस गाने पर लोगों ने जमकर प्यार बरसाया. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर इस गाने के ट्यून पर रील्स और शॉर्ट्स की भरमार नजर आई. इस गाने को लोगों ने इतना प्यार दिया है कि अब यह गाना करोड़ों बार देखा जा चुका है.

ये भी पढ़ें - Pawan Singh संग अफेयर की चर्चाओं पर Smrity Sinha ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वो दिलवाले इंसान हैं

खबर लिखे जाने तक पवन सिंह का यह गाना 'पुदीना-ए-हसीना'  361,167,834 बार देखा जा चुका है. इस गाने को मिले व्यूज के मद्देनजर आप इस बात का अंदाजा लग सकते हैं कि फैंस को यह गाना किस कदर पसंद आ रहा है. इस गाने पर 26 लाख से ज्यादा कमेंट भी मिल चुके हैं. गाने में पवन सिंह और अनुपमा यादव ने सुर से सुर मिलाए हैं.

ये भी पढ़ें - Pawan Singh और उनकी पत्नी को जज ने दिया वक्त, दोनों बोले- अब नहीं रहना साथ

माही श्रीवास्तव ने इस गाने में पवन सिंह के साथ अपनी परफॉर्मेंस दी है. वहीं बात करें इस गाने के लिरिक्स की तो इसे कुंदन पांडे और अर्जुन अकेला ने लिखा है. गाने को म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह ने सुरों से सजाया है. वेव म्यूजिक की तरफ से रिलीज किए गए इस गाने को फैंस लगातार पसंद कर रहे हैं. 

यहां देखें गाना 
 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement