Advertisement

Pathaan के बाद Shah Rukh Khan करेंगे एक और धमाल, Jawan के सेट से धांसू BTS फोटो वायरल

Pathaan की सफलता के बाद Shah Rukh Khan अपनी अगली फिल्म Jawan की शूटिंग में बिजी हो गए हैं. फिल्म के सेट से उनकी एक फोटो भी वायरल हुई है.

Latest News
Pathaan के बाद Shah Rukh Khan करेंगे एक और धमाल, Jawan के सेट से धांसू BTS फोटो वायरल

Jawan 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पठान (Pathaan) को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. फिल्म के रिलीज होने के बाद से सिनेमाघरों में जश्न का माहौल है. पठान के जरिए शाहरुख खान ने लगभग 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है इसलिए ये फिल्म फैंस के लिए और भी खास है. ऐसे में अब लोग उनकी अगली फिल्म जवान (Jawan) को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. ये फिल्म इसी साल आने वाली है. ऐसे में पठान की भारी सक्सेस के बाद, किंग खान एटली (Atlee) के जवान के सेट पर वापस लौट आए हैं जिसकी एक फोटो काफी वायरल हो रही है.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फोटो वायरल हो रही है जो शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान के सेट की है. फोटो में शाहरुख खान को उनके रफ लुक में देखा जा सकता है. SRK ने ब्लैक कलर के कपड़े पहने हुए हैं और उनका चेहरा सफेद कपड़े में लिपटा हुआ है. हरमिंदर नाम के एक ट्विटर हैंडल ने इस फोटो को शेयर किया है.

कुछ समय पहले खबरों में दावा किया जा रहा था कि जवान की 80 परसेंट शूटिंग पूरी हो गई है और इसी साल मार्च महीने में इस फिल्म का रैप अप हो जाएगा. फिल्म के कुछ छोटे सीन्स की शूटिंग बाकी हैं जो अलग-अलग शहरों में होने वाले हैं. अगले दो महीनों में फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: Pathaan Box Office collection: Shah Rukh Khan की फिल्म कर रही बंपर कमाई, जल्द 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने को तैयार

Pathaan की तरह एक्शन फिल्म है Jawan

'पठान' की तरह 'जवान' भी एक्शन फिल्म है. इस फिल्म को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में शाहरुख के अलावा विजय सेतुपति, नयनतारा, प्रियामणी, योगी बाबू, सुनील ग्रोवर और सान्या मल्होत्रा अहम किरदारों में दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें: Pathaan की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बीच Shah Rukh Khan ने शुरू की अगली फिल्म, जानें Jawan से जुड़ी सारी डिटेल

2 जून को रिलीज होगी फिल्म

शाहरुख की फिल्म जवान 2 जून को 2023 को पांच भाषाओं में रिलीज होगी. साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली ने फिल्म का डायरेक्शन किया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement