Advertisement

Jawan में Pathaan से भी ज्यादा धमाकेदार है Shah Rukh Khan और Deepika Padukone की कैमिस्ट्री, मिल गया सबूत

Pathaan के बाद अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर Shah Rukh Khan और Deepika Padukone की हिट जोड़ी नजर आने वाली है. दीपिका फिल्म जवान में कैमियो रोल में दिखेंगी जिसकी कुछ फोटोज लीक हुई हैं. आप भी जवान के सेट से सामने आईं ये फोटोज.

Jawan में Pathaan से भी ज्यादा धमाकेदार है Shah Rukh Khan और Deepika Padukone की कैमिस्ट्री, मिल गया सबूत

Shah Rukh Khan Deepika Padukone

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पठान (Pathaan) की जबरदस्त सक्सेस के बाद अब फैंस की नजर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म जवान (Jawan) पर टिकी हुई हैं. एटली (Atlee) के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को लेकर अक्सर कोई ना कोई अपडेट सामने आता रहता है. कुछ दिन पहले फिल्म से एक क्लिप लीक (Jawan Leaked clip) हुआ था जिसमें किंग खान एक्शन मोड में नजर आए थे. वहीं अब फिल्म के सेट से कुछ फोटोज सामने आई हैं जिसमें शाहरुख खान के साथ फिल्म में कैमियो रोल निभा रहीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आ रही हैं. 

हाल ही में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान मुंबई में जवान फिल्म के एक शूट के लिए साथ में नजर आए. सेट से दोनों की तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में दोनों व्हाइट कलर की शर्ट, ब्लैक पैंट और बूट पहने नजर आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि इस गाने को फराह खान कोरियोग्राफ कर रही हैं जिसे मुंबई के फिल्म सिटी में ही फिल्माया गया है.

ये भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की Jawan में Allu Arjun की एंट्री हुई पक्की, पहले ठुकराया था ऑफर अब कर डाली शूटिंग? जानें क्या है ये कन्फ्यूजन

सुपरस्टार्स से भरी है फिल्म 

इस फिल्म में किंग खान के अलावा नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और विजय सेतुपति लीड रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म में साउथ स्टार अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण केमियो रोल में नजर आएंगे. वहीं खबर है कि फिल्म में संजय दत्त की भी एंट्री हो गई है. संजय दत्त जवान में एक्शन से भरपूर कैमियो रोल निभाने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: क्या Pathaan के बाद Jawan में भी एक्शन मोड में नजर आएंगे Shah Rukh Khan? लीक हुए सीन को देख क्रेजी हुए फैंस

कब रिलीज होगी फिल्म

जवान 2 जून 2023 को रिलीज होने वाली है. इसका ट्रेलर अब तक सामने नहीं आया है पर फैंस बेसब्री से इसके इंतजार में हैं. जवान को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement