Advertisement

Shah Rukh Khan से फैन ने पूछ लिया ऐसा सवाल, शर्म से लाल हुए Pathaan स्टार, बोले 'आदत सी पड़ गई है'

Shah Rukh Khan ने अपने फैंस से जुड़ने के लिए फिर से ट्विटर पर एक Ask Srk सेशन शुरू किया. एक बार फिर उन्होंने फैंस के कई सवालों के शानदार जवाब दिए हैं.

Latest News
Shah Rukh Khan से फैन ने पूछ लिया ऐसा सवाल, शर्म से लाल हुए Pathaan स्टार, बोले 'आदत सी पड़ गई है'

Shah Rukh Khan शाहरुख खान 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है. उनकी फिल्म पठान (Pathaan) ने सिनेमाघरों को फिर से गुलजार कर दिया है. फैंस अपने फेवरेट स्टार को एक बार फिर स्क्रीन पर देखने के लिए सिनेमाघरों में उमड़ पड़े हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है. पठान की इस भारी सफलता के बीच, शाहरुख खान ने अपने फैंस के लिए फिर से #AskSRK सेशन शुरू किया. इस दौरान उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए.

25 जनवरी को रिलीज हुई पठान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. दुनिया भर में फिल्म 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही है. इस बीच, शाहरुख खान ने #AskSRK सेशन में फैंस के सवालों के जवाब दिए. एक फैन ने उनसे पूछा, "सर इतने सेक्सी क्यों हो?" इस पर, सुपरस्टार ने जवाब दिया, "क्या करूं अब आदत सी पड़ गई है. ईमानदारी से ये केवल देखने वालों की आंखों में है."

 

शाहरुख ने इससे पहले भी कई आस्क एसआरके सेशन किए हैं. पठान फिल्म की रिलीज से पहले प्रमोशन के तौर पर भी शाहरुख ने ये सेशन किया था. रिलीज के बाद भी ये सिलसिला जारी है. इस सेशन में शाह रुख ने सलमान खान और कई चीजों से जुड़े सावल के जवाब दिए है.

ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut On Pathaan: 'पठान' पर बोलीं कंगना रनौत, 10 साल में शाहरुख खान की पहली फिल्म चली

Srk

Salman Khan को बताया GOAT

शाहरुख खान ने AskSrk सेशन के दौरान सलमान खान को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब दिए. एक फैन ने शाहरुख से कहा कि पठान हिट हो गई लेकिन सलमान खान का मुकाबला नहीं कर पाओगे बॉक्स ऑफिस पर. इस पर जवाब देते हुए किंग ने कहा, 'सलमान भाई...वो क्या कहते हैं आजकल...यंग लोग...हां...GOAT (हर समय में छाए रहने वाले)'

ये भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की फिल्म Pathaan पर फिदा हुईं एडल्ट स्टार Kendra Lust, पोस्टर के साथ दिया पोज, बोलीं 'मौसम बिगड चुका है'

पठान में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आए. फिल्म सिद्धार्थ आनंद ने लिखी और डायरेक्ट की है. फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी समेत तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई थी. फिल्म में शाहरुख खान पठान नाम के एक रॉ फील्ड एजेंट के रूप में नजर आ रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement