बॉलीवुड
Pathaan के गाने में Deepika Padukone की बिकिनी (Bikini) के रंग पर विवाद खड़ा हो गया है. इस फिल्म पर बैन लगवाने की चेतावनी दे दी गई है.
डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. इन सबके बीच शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'पठान' (Pathaan) सुर्खियों में आ गई है. इस फिल्म का टीजर काफी समय पहले ही रिलीज हो चुका था. वहीं, 12 दिसंबर को इस फिल्म का पहला गाना 'बेशर्म रंग' (Besharam Rang) आउट किया गया था. इस गाने में दीपिका का बेहद हॉट अवतार देखने को मिला जो खूब चर्चा का विषय बना हुआ है. इस गाने में दीपिका के सीन्स के साथ-साथ उनकी 'भगवा बिकिनी' पर भी सवाल उठाया जा रहा है.
Pathaan की रिलीज पर मुसीबत
दरअसल, फिल्म पठान के हाल ही में रिलीज हुए गाने 'बेशर्म रंग' में दीपिका अपने अब तक के सबसे सिजलिंग अवतार में नजर आई हैं और उन्होंने जबरदस्त रिवीलिंग आउटफिट पहने हैं, इनमें से एक आउटफिट भगवा रंग की बिकिनी भी है. इसे लेकर ही जबरदस्त विवाद खड़ा हो गया है. बात इतनी बढ़ गई है कि रिलीज से पहले ही मध्य प्रदेश में इसके बैन होने तक के कयास लग रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Besharam Rang पर मच रहा बवाल, लोगों ने बताया इस गाने की कॉपी
फिल्म #Pathan के गाने में टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की
वेशभूषा बेहद आपत्तिजनक है और गाना दूषित मानसिकता के साथ फिल्माया गया है।
गाने के दृश्यों व वेशभूषा को ठीक किया जाए अन्यथा फिल्म को मध्यप्रदेश में अनुमति दी जाए या नहीं दी जाए,यह विचारणीय होगा। pic.twitter.com/Ekl20ClY75— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) December 14, 2022
कपड़ों और सीन पर आपत्ति
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) इस विवाद पर रिएक्शन भी दे दिया है और अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है. उन्होंने दीपिका के कपड़ों को 'आपत्तिजनक' बताया है. उन्होंने कहा- 'गाने में इस्तेमाल की गई वेशभूषा देखने में बेहद अपत्तिजनक है. साफ दिख रहा है कि दूषित मानसिकता के साथ इस गाने को बनाया गया है'.
ये भी पढ़ें- Deepika Padukone Hot Photos: 3 मिनट में दिखा ऐसा सिजलिंग अवतार, दीवाना बना देंगी 10 तस्वीरें
'पहले भी Deepika Padukone ने किया ऐसा काम'
उन्होंने कहा कि 'दीपिका पादुकोण पहले भी जेएनयू वाले मामले में टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक रह चुकी हैं. मैं निवेदन करूंगा कि इस गाने के दृश्यों और वेशभूषा को ठीक करें अन्याथा इस पर विचार किया जाएगा कि फिल्म को रिलीज करने की अनुमति दी जाए या नहीं'.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.