Advertisement

Pathaan फिल्म से सामने आया Shah Rukh Khan का किलर लुक, फैंस बोले- 'कोई तो रोक लो!'

Shahrukh Khan की फिल्म Pathan का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच किंग खान ने एक फोटो पोस्ट की है जिसे देख फैंस की धड़कनें बढ़ गई हैं.

Latest News
Pathaan फिल्म से सामने आया Shah Rukh Khan का किलर लुक, फैंस बोले- 'कोई तो रोक लो!'

Pathaan: Shah Rukh Khan शाहरुख खान: पठान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan ) की फिल्म पठान (Pathaan) को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. 4 सालों बाद किंग खान भी सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. पठान फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में दिखाई देंगे. फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है. कुछ महीने पहले उन्होंने अपनी इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी शेयर किया था और आज एक बार फिर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपकमिंग फिल्म का एक लुक शेयर किया है. फैंस उनके इस लुक को देख दीवाने हो गए हैं और जमकर किंग खान की तारीफ कर रहे हैं. 

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर पठान फिल्म से अपने नए लुक को शेयर किया. इस फोटो के कैप्शन में एक्टर ने लिखा, "मी टू माई शर्ट टुडे: 'तुम होती तो कैसा होता...तुम इस बात पर हैरान होती, तुम इस बात पर कितनी हंसती...तुम होती तो ऐसा होता. मुझे भी पठान का इंतजार है.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

इस फोटो में शाहरुख लंबे बालों के साथ एक सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं. उन्होंने केवल जींस पहनी हुई है और वो फोटो में कातिलाना लग रहे हैं. जैसे ही शाहरुख की ये फोटो सामने आई सोशल मीडिया पर इसके चर्चे शुरू हो गए. फैंस ने कमेंट सेक्शन में बाढ़ ला दी है.

ये भी पढ़ें: Pathaan Boycott: Aamir Khan के बाद आई Shah Rukh Khan के फिल्म की बारी, इस वजह से हो रहा है विरोध

पठान 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी. फिल्म की शूटिंग मुंबई, स्पेन के साथ-साथ दुबई में भी कई जगहों पर की गई है. ओम शांति ओम, हैप्पी न्यू ईयर और चेन्नई एक्सप्रेस के बाद अभिनेता और दीपिका चौथी बार साथ काम करेंगे.

ये भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: साल 2023 रहेगा किंग खान के नाम, या फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला रहेगा जारी

सिद्धार्थ आनन्द (Siddharth Anand) के डायरेक्शन में बनी फिल्म पठान में शाहरुख के अलावा एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) भी नजर आने वाले हैं. वहीं इस फिल्म में आशुतोष राणा, डिंपल कपाडिया और गौतम रोडे भी दिखेंगे हैं. ये फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें शाहरुख खान एक जासूस के अवतार में नजर आने वाले हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement