Advertisement

Pathaan: Shah Rukh Khan को धूल चटाएगा ये धांसू एक्टर? First Look देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

Shah Rukh Khan ने अपनी फिल्म Pathaan से नया मोशन पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर में एक मशहूर एक्टर का एक्शन अवतार देखने के मिल रहा है जिसे देखकर फैंस क्रेजी हुए जा रहे हैं.

Latest News
Pathaan: Shah Rukh Khan को धूल चटाएगा ये धांसू एक्टर? First Look देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

Pathaan John Abraham First Look: पठान से जॉन अब्राहम का पहला लुक

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) 4 सालों के ब्रेक के बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धांसू अवतार में नजर आने वाले हैं. वो अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान' (Pathaan) को हिट मैटेरियल बनाने के लिए जी-जान से लगे हुए हैं. यही वजह है कि इस फिल्म में शाहरुख के अलावा कई और बड़े स्टार्स भी नजर आने वाले हैं. हाल ही में इनमें से एक ऐसे ही स्टार जॉन अब्राहम (John Abraham) का फर्स्ट लुक सामने आया है. उनके रफ-टफ लुक को देखकर कई लोगों ने दावा कर डाला है कि वो शाहरुख खान की भी छुट्टी कर सकते हैं.

दरअसल, हाल ही में शाहरुख खान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'पठान' को लेकर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने जॉन अब्राहम का पहला लुक साझा किया है. इस लुक में जॉन जींस-शर्ट में नजर आ रहे हैं और उन्होंने इसके ऊपर आर्म्स जैकेट पहनी हुई है जिसमें वो एक्शन सीन के लिए पूरी तरह तैयार दिखाई दे रहे हैं. वो एक जलती हुई बिल्डिंग के अंदर खड़े हुए एंग्री लुक्स दे रहे हैं. यहां देखें वायरल हो रहा जॉन अब्राहम का ये लुक-

ये भी पढ़ें- Shahrukh Khan को लेकर विक्की कौशल के पिता ने कही बड़ी बात, शेयर किया किंग खान से जुड़ा बड़ा किस्सा

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

वहीं, इस लुक को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने शानदार कैप्शन भी दिया है. उन्होंने लिखा- 'वो रफ है और टफ खेलता है! पेश हैं पठान में जॉन अब्राहम. पठान को सेलीब्रेट करें YRF के 50 साल पूरे होने पर'. शाहरुख खान बताया है कि ये फिल्म सिनेमाघरों में 25th जनवरी 2023 को रिलीज कर दी जाएगी. इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. वहीं, इस फिल्म के कैप्शन में उन्होंने हैशटैग देते हुए लिखा-  #5MonthsToPathaan.

ये भी पढ़ें- Shahrukh Khan को मिला फैंस का जबरदस्त सपोर्ट, Pathan को लेकर शुरू किया ये ट्रेंड 

बता दें कि शाहरुख खान को आखिरी बार 2018 में फिल्म 'जीरो' में देखा गया था जिसके बाद फैंस को उनकी अगली फिल्म 'पठान' का बेसब्री से इंतजार है. कुछ समय पहले इस फिल्म से दीपिका पादुकोण का लुक भी रिलीज कर दिया गया था. इस फिल्म के पोस्टर में दीपिका भी एक्शन लुक्स में दिखाई दी थीं. इस फिल्म को निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement