Advertisement

Pathaan Box Office collection: Shah Rukh Khan की फिल्म का क्रेज बरकरार, 15 दिन में किया इतने करोड़ का बिजनेस

Pathaan Box Office Collection: Shah Rukh Khan की मूवी लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही. यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म खूब धमाल मचा रही है.

Latest News
Pathaan Box Office collection: Shah Rukh Khan की फिल्म का क्रेज बरकरार, 15 दिन में किया इतने करोड़ का बिजनेस

Pathaan Tickets: पठान टिकट्स

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Pathaan Box Office Collection: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) स्टारर फिल्म पठान लगातार बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड्स बना रही है. महज कुछ दिनों में इस फिल्म ने भारत सहित दुनियाभर की ऑडियंस का दिल जीत लिया और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. फिल्म कम समय में ही ब्लॉकबस्टर (Pathaan Blockbuster) साबित हो गई थी. 25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ने रिकॉर्ड ओपनिंग की थी और इसकी ताबड़तोड़ कमाई अभी भी जारी है. आइए आपको बताते हैं फिल्म का कलेक्शन.

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म पठान का जलवा कायम है. फिल्म ने अब भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई हुई है. लगातार इसकी कमाई का ग्राफ ऊपर जा रहा है. ऐसे में आंकड़ों के मुताबिक पठान ने दूसरे बुधवार को 7.05 करोड़ की कमाई कर ली है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में करीब 453.25 करोड़ कमा लिए हैं. 

वहीं बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, हिंदी में 'पठान' का दुनिया भर में कुल कारोबार 837 करोड़ रुपये है. फिल्म ने सभी फॉर्मेट में 850 करोड़ रुपये कमाए हैं. तीसरे वीकेंड तक फिल्म की कमाई 900 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है.

ये भी पढ़ें: Pathaan के 'कर्नल लूथरा' के साथ फिल्म देखने पहुंची Shah Rukh Khan की पहली हीरोइन, वायरल हो रहा रिएक्शन

शाहरुख खान को 4 साल पहले फिल्म जीरो में देखा गया था. पठान की सक्सेस के बाद किंग खान एटली की फिल्म 'जवान' की शूटिंग में बिजी हैं. इसमें उनके साथ नयनतारा और विजय सेतुपति नजर आएंगे. ये फिल्म 2 जून, 2023 को स्क्रीन पर आने वाली है. 

ये भी पढ़ें: Pathaan: Shah Rukh Khan ने बताया फिल्म का Real बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, जवाब ने जीता फैंस का दिल

वहीं इसी बीच शाहरुख खान ने एक फोटो शेयर की है जिसमें वो व्हाइट टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे पर सूरज की किरणें पड़ रही हैं. इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'सूरज अकेला है….वो जलता है…और अंधेरे से निकलकर फिर से चमकने के लिए आता है. पठान पर सूरज को चमकने देने के लिए आप सभी का धन्यवाद.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement