बॉलीवुड
Shah Rukh Khan की फिल्म Pathaan की कमाई के चौथे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. इसके साथ ही फिल्म ने एक बार फिर धमाल मचा दिया है.
डीएनए हिंदी: Pathaan Box Office Day 4: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने पूरे चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी क्या की, एक अलग ही तूफान चल पड़ा. किंग खान की फिल्म 'पठान' (Pathaan) का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है. सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख पहली बार धुंआदार एक्शन करते नजर आए हैं. वहीं, फैंस को अपने चहेते स्टार का ये अवतार भी कितना पसंद आया, इस बात की गवाही फिल्म का कलेक्शन चीख-चीखकर कर दे रहा है.
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) स्टारर 'पठान' अभी तक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है. साथ ही फिल्म ने कई नए रिकॉर्ड बनाए भी हैं. इसी कड़ी में अब फिल्म की कमाई के चौथे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कैसा रिस्पांस रहा.
यह भी पढ़ें- Pathaan की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बीच Shah Rukh Khan ने शुरू की अगली फिल्म, जानें Jawan से जुड़ी सारी डिटेल
‘PATHAAN’ OVERTAKES ‘KGF2’, ‘BAAHUBALI 2’… FASTEST TO ENTER ₹ 200 CR CLUB...
⭐️ #Pathaan: Day 4 [Sat]
⭐ #KGF2 #Hindi: Day 5
⭐ #Baahubali2 #Hindi: Day 6#India biz.#Pathaan is truly rewriting record books. pic.twitter.com/w5y07xKRnI— taran adarsh (@taran_adarsh) January 28, 2023
यह भी पढ़ें- Pathaan: Shah Rukh Khan की फिल्म ने तोड़ा कश्मीर का 32 साल पुराना रिकॉर्ड, थिएटर के बाहर लगा हाउसफुल का बोर्ड
इसके अलावा बात अगर भारत से बाहर की करें तो 'पठान' महज तीन दिनों में ही दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़े को पार कर चुकी है. यानी पठान भारत की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसने तीन दिन के अंदर 300 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है. वहीं, बात अगर चौथे दिन की करें तो फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला. KoiMoi की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट्स के अनुसार, विदेशों में चौथे दिन फिल्म का आंकड़ा 400 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है.ऐसे में दिन बीतने के साथ ही फिल्म से फैंस और मेकर्स की उम्मीदें बढ़ती जा रही हैं.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.