Advertisement

Parineeti Raghav ने रिसेप्शन पार्टी के बाद अब कैंसिल किया हनीमून? सामने आई वजह

Parineeti Chopra और Raghav Chadha की रिसेप्शन पार्टी पोस्टपोन होने की खबरें आ रही थीं. वहीं, अब बताया जा रहा है कि दोनों ने हनीमून भी कैंसिल कर दिया है.

Latest News
Parineeti Raghav ने रिसेप्शन पार्टी के बाद अब कैंसिल किया हनीमून? सामने आई वजह

Parineeti Chopra, Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) इन दिनों हैप्पी मैरिज लाइफ इंजॉय कर रहे हैं. दोनों ने 13 मई को सगाई के बाद 24 सितंबर को सात फेरे ले लिए थे. परि और राघव ने उदयपुर में रॉयल वेडिंग रखी थी और इसके बाद दोनों सीधा दिल्ली लौट आए थे. जिसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि दोनों दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी निपटाने के बाद हनीमून पर निकलेंगे लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि दोनों ने हनीमून (Honeymoon Trip) का प्लान कैंसिल कर दिया है और रिसेप्शन पार्टी (Wedding Reception) भी कैंसिल हो गई है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया कि परिणीति और राघव ने हनीमून का प्लान आगे लिए पोस्टपोन कर दिया है. दोनों अभी हनीमून ट्रिप पर नहीं निकलेंगे. 'अभी परिणीति अपने नए परिवार, दिल्ली में ससुराल वालों के साथ क्वालिटी वक्त बिता रही हैं. वो जल्द ही काम पर लौटेगी. जिसमें उनकी अपकमिंग फिल्म मिशन रानीगंज का प्रमोशन भी शामिल है'. इस सोर्स ने बताया कि संसद में शीत काल के दौरान बहुत काम है, जो नवंबर और दिसंबर से शुरू होने वाला है.

ये भी पढ़ें- Parineeti Chopra Net Worth: पति से कितनी अमीर हैं परिणीती, जानें उनकी सैलरी से लेकर गाड़ियों के बारे में सब कुछ

इस रिपोर्ट में बताया जा रहा कि परि अब दिल्ली में ही बसने की प्लानिंग कर रही हैं. हालांकि, वो काम को लेकर मुंबई आती रहेंगी. वो जिंदगी की नई पारी के लिए बेहद एक्साइटेड हैं और वर्क लाइफ बैलेंस बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

ये भी पढ़ें- दिल्ली-चंडीगढ़ में नहीं होगा Parineeti Chopra और Raghav Chadha का रिसेप्शन, कपल ने फाइनल किया ये शहर

इसके अलावा परि और राघव के दिल्ली वाले इवेंट्स को होल्ड किए जाने की रिपोर्ट्स आई थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परि और राघव ने शादी के बाद तीन रिसेप्शन पार्टी की प्लानिंग की थी,  जो दिल्ली, चंडीगढ़ और मुंबई में होने वाले थे. ये इवेंट्स श्राद्ध की वजह से पोस्टपोन कर दिए गए हैं. इसीलिए दोनों ने हनीमून पर ना जाने का फैसला लिया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement