Advertisement

Priyanka Chopra की मां ने दिखा दी Parineeti Raghav के संगीत की झलक, जश्न की फोटो वायरल

Parineeti Chopra और Raghav Chadha के संगीत की झलक आखिरकार सामने आ गई है. Priyanka Chopra का मां ने एक फोटो शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है.

Latest News
Priyanka Chopra की मां ने दिखा दी Parineeti Raghav के संगीत की झलक, जश्न की फोटो वायरल

Parineeti Raghav 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) कल हमेशा के लिए एक-दूजे के होने जा रहे हैं. रविवार को कपल पूरे रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेने वाला है. इसी के साथ उदयपुर में शादी (Parineeti Chopra Raghav Chadha wedding) की रस्में भी शुरू हो गई हैं. फैंस हर एक अपडेट को लेकर एक्साइटेड हैं. इसी बीच शनिवार को हुए संगीत (Parineeti Chopra Raghav Chadha sangeet) की एक झलक सामने आ गई है. प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने एख फोटो शेयर कर संगीत प्रोग्राम की झलक दिखा दी है. 

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी परि और राघव की शादी के लिए उदयपुर पहुंची हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जो संगीत की बताई जा रही है. इसमें उन्होंने खूबसूरत आउटफिट पहने हुए हैं और उनके सिर पर एक प्यारा सा फूल लगा हुआ है.

हालांकि इसके साथ कोई कैप्शन नहीं था पर कयास लगाए जा रहे हैं कि ये तस्वीर तब ली जब वो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी से पहले संगीत में पहुंची थीं. खबरों की मानें तो परि और राघव का ये संगीत 90 के दशक की थीम पर रखा गया है जो आज रात लगभग 8 बजे से शुरू हुआ था.

madhu

ये भी पढ़ें: Parineeti Raghav की शादी में लगा नेताओं का जमावड़ा, उदयपुर पहुंचे दिल्ली और पंजाब के सीएम, यहां देखें video

 

परिणीति चोपड़ी की चचेरी बहन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शादी में शामिल नहीं होंगी. ऐसा उनके इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक पोस्ट से कहा जा रहा है. उन्होंने परिणीति की तस्वीर शेयर की है और कपल को शादी के लिए शुभकामनाएं दी हैं. हालांकि उनकी मां इस शादी में शामिल होकर कपल को आशीर्वाद देंगी. 

बता दें कि परि और राघव की शादी के फंक्शन उदयपुर के द लीला पैलेस में हो रहे हैं. दूल्हा और दुल्हन के कई परिवार के सदस्य उदयपुर पहुंच चुके हैं. वहीं दिल्ली के सीएम केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान भी शादी में शिरकत करने पहुंचे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement