Advertisement

सामने आया Parineeti-Raghav की शादी का अनसीन वीडियो, फिल्म काई पो चे के इस गाने पर थिरकते दिखा कपल

परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा(Raghav Chadha) की शादी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कपल डांस करते हुए दिख रहे हैं.

Latest News
सामने आया Parineeti-Raghav की शादी का अनसीन वीडियो, फिल्म काई पो चे के इस गाने पर थिरकते दिखा कपल

Parineeti Chopra Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा(Raghav Chadha) की 24 सितंबर को उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गए हैं. कपल की शादी बीते काफी वक्त से चर्चा में थी. वहीं, सोमवार के दिन परिणीति राघव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों ने और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने बधाई दी है. इस बीच कपल की शादी का एक वीडियो सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो जयमाला के बाद का है. 

सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो एक फैन पेज के द्वारा शेयर किया गया है. इस दौरान राघव और परिणीति जयमाला कार्यक्रम के बाद फिल्म काई पो चे के गाने शुभारंभ पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. राघव परिणीति इस दौरान एक अंब्रेला के नीचे चलते हुए दिख रहे हैं और दोनों खुशी से झूमते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान कपल फेरों के लिए आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- पति Raghav Chadha संग ससुराल पहुंचीं Parineeti Chopra, देसी अवतार देख थमी सबकी निगाहें

राघव-परिणीति ने किया डांस

वहीं, शादी में मौजूद मेहमान कपल को चियर करते हुए दिख रहे हैं. दोनों इस दौरान मस्ती से झूमते हुए नजर आ रहे हैं. परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी के लिए मनीष मल्होत्रा के द्वारा डिजाइन किया हुआ गोल्डन लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं और उनके पति राघव चड्ढा ने ऑफ व्हाइट शेरवानी कैरी की थी. राघव अपने लुक में बेहद हैंडसम लग रहे थे. 

इन मेहमानों ने राघव-परिणीति की शादी में की शिरकत

परिणीति राघव की शादी में उनकी बेस्ट फ्रेंड सानिया मिर्जा, मनीष मल्होत्रा, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान शामिल हुए थे. हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मौजूद नहीं थी. लेकिन उन्होंने अपनी चचेरी बहन को शादी की ढेरों शुभकामनाएं दी थीं. 

ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने Parineeti Raghav के लिए लिखा इमोशनल मैसेज, मिस कर दी बहन की शादी

इस अंदाज में ससुराल पहुंची परिणीति

शादी समारोह होने के बाद परिणीति और राघव आखिरकार उदयपुर से वापस दिल्ली लौट चुके हैं. परिणीति का अपने ससुराल में बेहद शानदार तरीके से स्वागत किया गया है. इस दौरान एक्ट्रेस पैरेट ग्रीन कलर आउटफिट में नजर आई थीं. वहीं, राघव भी एथनिक कपड़ों में कमाल के लग रहे थे.

इस फिल्म में नजर आएंगी परिणीति

काम को लेकर बात की जाए तो 25 सितंबर को परिणीति चोपड़ा और अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज द ग्रेट भारत रेस्क्यू का ट्रेलर लॉन्च किया गया है. ट्रेलर काफी दमदार है और लोगों को काफी पसंद आया है. फिल्म में अक्षय कुमार जसवंत सिंह की भूमिका में दिखाई देंगे. वहीं, परिणीति उनकी पत्नी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी. फिल्म में जसवंत सिंह कोयला खदान में फंसे 65 मजदूरों को बचाते हुए दिखाई देंगे. फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement