Advertisement

'शादी के बाद कैसी चल रही है लाइफ', Parineeti Chopra से पूछा सवाल तो मिला मजेदार जवाब

परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) से पैपराजी ने शादी को लेकर सवाल किया कि मैरिड लाइफ कैसी चल रही है. जिसपर एक्ट्रेस ने मजेदार जवाब दिया.

'शादी के बाद कैसी चल रही है लाइफ', Parineeti Chopra से पूछा सवाल तो मिला मजेदार जवाब

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा(Raghav Chadha) की सगाई हो चुकी है. इस दौरान एक्ट्रेस बेहद खुश नजर आ रही थीं. दोनों की सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. वहीं, परिणीति चोपड़ा सगाई के काफी वक्त मीडिया के सामने नजर आई हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस दौरान एक्ट्रेस अपनी शादी को लेकर बात कर रही हैं.

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा किसी इवेंट के लिए पहुंची हैं. इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का गाउन पहना हुआ था. इसके साथ ही कानों में बड़े गोल्डन इयररिंग्स पहने थे और बालों को खुला रखा था. साथ ही एक्ट्रेस ने हल्का मेकअप किया हुआ था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

ये भी पढ़ें- Raghav Chadha ने Parineeti Chopra का नाम सुनते ही दे डाली बड़ी खुशखबरी, उछल पड़े फैंस

पैपराजी ने शादी के बाद की जिंदगी को लेकर परिणीति से पूछा सवाल

इवेंट में पहुंचने पर वहां पर चारों तरफ फैंस ने उन्हें घेर लिया था और वे सेल्फी ले रहे थे. इसी बीच पैपराजी भी मौजूद थे. जिसमें से एक पैपराजी ने एक्ट्रेस से शादी को लेकर सवाल पूछ डाला. उसने पूछा कि मैम शादी के बाद आपकी लाइफ कैसी चल रही है. इस पर परिणीति ने कहा कि मेरी शादी नहीं हुई है अभी.

फैंस ने किए मजेदार कमेंट

वहीं, इस वायरल वीडियो पर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- अरे शादी अभी बाकी है. वहीं, अन्य ने लिखा-कब हुई शादी भाई. एक और यूजर ने हंसते हुए इमोजी कमेंट किया है. 

ये भी पढ़ें- Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding: लीक हो गई सगाई की तारीख? मुंबई में नहीं इस जगह होगी ग्रैंड सेरेमनी

12 मई को हुई थी कपल की सगाई

जैसा कि सभी जानते हैं कि परिणीति चोपड़ा की 12 मई को राघव चड्ढा से सगाई हुई है. शादी को लेकर फिलहाल कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है. वहीं, आपको बता दें कि राघव और परिणीति की सगाई से पहले दोनों के अफेयर को लेकर काफी चर्चा हुई थी. दोनों को कई बार रेस्टोरेंट में डिनर डेट के लिए जाते हुए देखा गया था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement