Advertisement

बेस्ट फ्रेंड Parineeti Chopra को Sania Mirza ने दी शादी की बधाई, एक्ट्रेस के लिए किया ये खास पोस्ट

परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा(Raghav Chadha) की शादी के लिए एक्ट्रेस की बेस्ट फ्रेंड सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने उन्हें बधाई दी है.

Latest News
बेस्ट फ्रेंड Parineeti Chopra को Sania Mirza ने दी शादी की बधाई, एक्ट्रेस के लिए किया ये खास पोस्ट

Parineeti Chopra Sania Mirza

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा(Raghav Chadha) की शादी इन दिनों काफी चर्चा में है. कपल आज 24 सितंबर के दिन राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस में शादी करने वाले हैं. इस दौरान शुक्रवार को दुल्हा दुल्हन उदयपुर पहुंच चुके हैं. इसके साथ ही शादी में शामिल होने के लिए मेहमान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Arwind Kejriwal) भी उदयपुर पहुंच चुके हैं. इन सभी के बीच परिणीति चोपड़ा की बेस्ट फ्रेंड सानिया मिर्जा(Sania Mirza) ने उनकी नई शुरुआत के लिए बधाई दी है.

दरअसल, सानिया मिर्जा और परिणीति चोपड़ा दोनों बहुत अच्छी दोस्त हैं. उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एक स्टोरी पोस्ट की है. इस स्टोरी में उन्होंने अपनी और परिणीति की तस्वीर शेयर की है. जिसमें परिणीति ने सानिया को कसकर गले से लगाया हुआ है. सानिया ने कैप्शन में लिखा- बधाई हो खूबसूरत लड़की. तुम्हें सबसे बड़ी झप्पी देने की मेरी बारी है. 

Sania Mirza wishes Parineeti Chopra

ये भी पढ़ें-Parineeti Raghav की शादी में लगा नेताओं का जमावड़ा, उदयपुर पहुंचे दिल्ली और पंजाब के सीएम, यहां देखें वीडियो

मधु चोपड़ा ने शेयर की संगीत की फोटो

शनिवार की रात को संगीत सेरेमनी हो चुकी है. रिपोर्ट्स के अनुसार लड़की वाले और लड़के वाले डीजे सुमित सेठी की धुन पर डांस करेंगे. वहीं, संगीत से प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने झलक दिखाई थी. दरअसल, उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर की थी और वो बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही थीं. 

ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra की मां ने दिखा दी Parineeti Raghav के संगीत की झलक, जश्न की फोटो वायरल

प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति को दी बधाई

वहीं, परिणीति की बड़ी बहन प्रियंका अभी तक भारत नहीं आई हैं और वो इस शादी में शामिल होंगी या नहीं इसपर फिलहाल सवाल बना हुआ है. इस बीच शनिवार को प्रियंका ने भी परिणीति के लिए एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया था और कपल को प्यार और शुभकामनाएं दी थीं. बता दें कि परिणीति और राघव की सगाई दिल्ली के कपूरथला में 13 मई को हुई थी.

इस फिल्म में नजर आएंगी परिणीति

काम को लेकर बात की जाए तो परिणीति जल्द ही फिल्म मिशन रानीगंज द ग्रेट भारत रेस्क्यू में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार दिखाई देंगे, जो कि जसवंत गिल का किरदार निभाएंगे और परिणीति उनकी पत्नी के रोल में नजर आएंगी. फिल्म सिनेमाघरों में 6 अक्टूबर को रिलीज होगी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement