Advertisement

सगाई की अटकलों के बीच IPL देखने साथ पहुंचे Parineeti Chopra और Raghav Chadha, फोटो देख लोगों ने पूछ ली शादी की तारीख

Parineeti Chopra और Raghav Chadha की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इसी बीच दोनों मोहाली स्टेडियम में IPL का मैच देखते हुए नजर आए जिसे देख लोगों ने उनसे शादी की ही तारीख पूछ डाली है.

सगाई की अटकलों के बीच IPL देखने साथ पहुंचे Parineeti Chopra और Raghav Chadha, फोटो देख लोगों ने पूछ ली शादी की तारीख

Parineeti Chopra Raghav Chadha

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की जोड़ी इस समय काफी चर्चा में है. खबरें हैं कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं पर दोनों ने इसपर हमेशा चुप्पी साध के रखी हुई थी. इसी बीच दोनों फिर एक साथ नजर आए. बीती शाम मोहाली स्टेडियम (Mohali Stadiun) में दोनों को आईपीएल मैच (IPL 2023) देखते देखा गया. इसके बाद उनकी सगाई को लेकर अटकलें और भी तेज हो गई हैं.  

बीती शाम, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग मैच को देखते हुए देखा गया. उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं. लोग उनकी फोटो को जमकर शेयर कर रहे हैं और कमेंट कर उनसे शादी की तारीख पूछ रहे. हालांकि ये पहली बार नहीं है कि जब उन्हें एक साथ देखा गया है. फिलहाल लोग इस फोटो को उनके रिश्ते की पुष्टि की तरह ले रहे हैं.

ब्लैक में ट्विनिंग कर रहे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को कुछ दिन पहले डिनर डेट पर स्पॉट किया था, जिसके बाद से उनकी शादी की खबरें फैलने लगी थीं. खबरों की मानें तो राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा 13 मई को सगाई करने वाले हैं. यह सगाई नई दिल्ली में होगी. इस खबर पर कपल की ओर से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया है पर उनके फैंस काफी खुश हैं और बेसब्री से उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding: खत्म हुआ इंतजार, इसी महीने मिलेगी बड़ी खुशखबरी?

खबरें ऐसी भी हैं कि दोनों 13 मई को सगाई के बाद अपने रिश्ते को सबके सामने ऑफीशियल कर देंगे. बीते दिनों दोनों के रोका होने की चर्चा भी थी. हालांकि, शादी की तारीख को लेकर अभी तक खुलासा नहीं हुआ है. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी की अक्टूबर महीने में हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding पर Harrdy Sandhu ने दिया बड़ा अपडेट? इंटरनेट पर मची हलचल

बता दें कि परि और राघव एक- दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते हैं. दोनों ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स से पढ़ाई की है और उस वक्त भी काफी अच्छे दोस्त थे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement