Advertisement

Parineeti Raghav की शादी का ऑफिशियल वीडियो रिलीज, परि के शानदार सरप्राइज के लिए जरुर देखें

Parineeti Chopra और Raghav Chadha के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है. नए जोड़े ने अपनी शादी का ऑफिशियल वीडियो जारी कर दिया है.

Latest News
Parineeti Raghav की शादी का ऑफिशियल वीडियो रिलीज, परि के शानदार सरप्राइज के लिए जरुर देखें

Parineeti Chopra, Raghav Chadha Wedding Video: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का वीडियो

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक छाई रही. दोनों ने शादी के बाद अपने फैंस को खुशखबरी देते हुए वेडिंग फोटोज शेयर कर दी थीं. इसके बाद से उदयपुर में हुई इस रॉयल वेडिंग से लगातार इनसाइड तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं. हाल ही में परि और राघव ने अपनी वेडिंग का ऑफिशियल वीडियो (Parineeti Raghav Wedding Video) शेयर कर दिया है. जिसमें उनकी बारात से लेकर सिंदूर भराई तक कई खूबसूरत रस्में देखने को मिल रही हैं. इस वीडियो में जो गाना सुनाई दे रहा है, वो एक बेहतरीन सरप्राइज है.

परिणीति और राघव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए परि एक खास वजह से लिखा है- 'मेरे पति के लिए'. ऐसा लिखने के पीछे की वजह ये है कि अपनी शादी के लिए परि ने एक एक्सक्लूसिव गाना गाया है. इस खूबसूरत गाने के साथ परि ने अपना प्यार बयां किया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि परि और राघव अपनी शादी की रस्मों को निभाने के साथ- साथ किस तरह इंजॉय भी कर रहे हैं. वीडियो में राघव के बारात लेकर आने से फेरों के बाद परि के डांस तक की झलक देखने को मिल रही है.

ये भी पढ़ें- हल्दी सेरेमनी में बेहद खूबसूरत लगीं Parineeti Chopra, येलो छोड़ पहनी पिंक कलर की ड्रेस, साथ नजर आए Raghav Chadha

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

वीडियो में परि और राघव के चेहरे की खुशी देखने लायक है. इसके साथ ही रॉयल शादी में पहुंचे मेहमान भी नजर आ रहे हैं. वीडियो में परि के भाई अपनी बहन की शादी पर इमोशनल होकर आंसू पोछते दिख रहे हैं और एक्ट्रेस के पेरेंट्स भी भावुक नजर आ रहे हैं. वीडियो में परिणीती का बबली अंदाज दिख रहा है और पत्नी की क्यूटनेस पर राघव प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं. वो कभी परि को निहार रहे हैं तो कभी उन्हें किस करते दिख रहे हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-चंडीगढ़ में नहीं होगा Parineeti Chopra और Raghav Chadha का रिसेप्शन, कपल ने फाइनल किया ये शहर

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement