Advertisement

हल्दी सेरेमनी में बेहद खूबसूरत लगीं Parineeti Chopra, येलो छोड़ पहनी पिंक कलर की ड्रेस, साथ नजर आए Raghav Chadha

Parineeti Chopra और Raghav Chadha की शादी की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इसी बीच अब उनकी हल्दी सेरेमनी की भी फोटोज और वीडियो सामने आ गई हैं.

Latest News
हल्दी सेरेमनी में बेहद खूबसूरत लगीं Parineeti Chopra, येलो छोड़ पहनी पिंक कलर की ड्रेस, साथ नजर आए Raghav Chadha

Parineeti Chopra Raghav Chadha Haldi Ceremony

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) हाल ही में शादी के बंधन में बंध गए हैं. उदयपुर के लीला पैलेस में परिवार और नामी हस्तियों के बीच कपल ने सात फेरे लिए थे. इस रॉयल वेडिंग के बाद दोनों की कई सारी तस्वीरें और वीडियोज सामने आ चुके हैं, जिन्हें देखकर फैंस दीवाने हो रहे हैं. वहीं, परि और राघव की हल्दी सेरेमनी (Parineeti Chopra Raghav Chadha Haldi Ceremony) की भी फोटोज सामने आ गई हैं. 

कई पपराजी अकाउंट से लेकर फैन पेज ने परिणीति चोपड़ा और राघव की हल्दी समारोह की फोटो और वीडियो शेयर की. एक फोटो में जोड़े को फूलों की छतरी के नीचे अपने दोस्तों और परिवार से घिरे हुए देखा जा सकता है. वहीं वीडियो में परिणीति अपने एक दोस्त को फ्लाइंग किस देती नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-चंडीगढ़ में नहीं होगा Parineeti Chopra और Raghav Chadha का रिसेप्शन, कपल ने फाइनल किया ये शहर

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी और संगीत सेरेमनी की कई इनसाइड वीडियो और फोटोज सामने चुकी हैं. अब उनकी हल्दी की फोटो वायरल हो रही है. एक्ट्रेस ने अपनी हल्दी के लिए येलो कलर छोड़ पिंक कलर का आउटफिट पहना है जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं. 

ये भी पढ़ें: फेरों के बाद पति Raghav को Kiss करती दिखीं Parineeti, इस अनदेखे वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

इस फोटो में राघव चड्ढा ने पीले रंग के प्रिंट के साथ एक सफेद कुर्ता और काले शेड्स के साथ पायजामा चुना. दोनों को कैमरे के लिए पोज देते और खुश देखा जा सकता है.

बता दें कि परिणीति और राघव ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के लील पैलेस में सात फेरे लिए. वहां से परिणीति अब अपने ससुराल यानी नई दिल्ली पहुंची थीं. खबरों की मानें को एक्ट्रेस का 'ससुराल' में जोर शोर से स्वागत हुआ था.

 कपल के करीबी सूत्र ने साझा किया कि परिणीति और राघव ने दिल्ली और चंडीगढ़ में अपने पहले से प्लान किए रिसेप्शन को रद्द करने का फैसला किया है. इसके बजाय, वो 4 अक्टूबर, 2023 को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement