Advertisement

Parineeti Chopra और Raghav Chadha की सगाई से बेहद खुश हैं एक्ट्रेस की मां, बेटी-दामाद के लिए लिखा खूबसूरत नोट

Parineeti Chopra और Raghav Chadha की सगाई काफी सुर्खियों में रही है. अब एक्ट्रेस की मां Reena ने एक खूबसूरत नोट लिखकर लोगों का शुक्रिया कहा है.

Latest News
Parineeti Chopra और Raghav Chadha की सगाई से बेहद खुश हैं एक्ट्रेस की मां, बेटी-दामाद के लिए लिखा खूबसूरत नोट

Parineeti Chopra Raghav Chadha

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड परिणीती (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है. दोनों ने 13 मई को सगाई (Parineeti Chopra Raghav Chadha engagement) के बाद पहली बार साथ में तस्वीरें शेयर की. इसके बाद कपल की कई रोमांटिक फोटो और वीडियोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुईं जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रहे थे. दिल्ली में हुआ ये ग्रैंड फंक्शन कपल के परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में हुआ. इसके बाद अब परिणीति चोपड़ा की मां रीना चोपड़ा (Parineeti Chopra mother) ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला नोट शेयर किया है. 

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई से उनके फैंस और परिवार काफी खुश है. हाल ही में एक्ट्रेस की मां रीना चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक नोट लिखा जिसमें उन्होंने फैंस का आभार और खुशी व्यक्त की. उन्होंने इसे एक बेहतरीन लम्हा बताया है. रीना ने लिखा 'आपके जीवन में ऐसे कारण हैं जो आपको बार-बार और हर समय यह विश्वास दिलाते हैं कि वहां एक ईश्वर है. यह उनमें से एक है.' उन्होंने बेटी परिणीति और दामाद राघव चड्ढा की एक तस्वीर साझा करते हुए ये नोट लिखा.

ये भी पढ़ें: Parineeti Chopra: किसी पॉलिटिशियन से शादी करने को तैयार नहीं थीं परि, फिर कैसे Raghav Chadha के प्यार में पड़ीं एक्ट्रेस

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की डेटिंग और सगाई की चर्चा काफी दिनों से हो रही थी. वो दोनों साथ में कई बार नजर आए पर अपने रिश्ते को लेकर उन्होंने चुप्पी साधी हुई थी. फाइनली उन्होंने सगाई करने के बाद अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया.

बता दें कि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की सगाई की ग्रैंड पार्टी (Parineeti Chopra Raghav Chadha engagement party) में कई नामचीन लोग पहुंचे. इस फंक्शन से कई वीडियो सामने आए है जिसमें लव बर्ड्स एक दूसरे के साथ काफी रोमांटिक होता नजर आए. सगाई में दोनों ने मैचिंग आउटफिट पहना था. राघव और परि दोनों ही ऑफ व्हाइट लुक में नजर आए थे. 

ये भी पढ़ें: Parineeti Raghav engagement: परि पर राघव ने खूब लुटाया प्यार, कभी किया Kiss तो एक दूजे को किया हग, देखें पार्टी का Inside वीडियो

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement