Advertisement

Parineeti Chopra Raghav Chaddha की सगाई में Priyanka Chopra ने पहनी ग्लैमरस ड्रेस, देखें पहली Photos

Parineeti Chopra Raghav Chaddha Engagement पर Priyanka Chopra ने भी बेहद ग्लैमरस ड्रेस पहनी थी. उनकी पहली तस्वीर सामने आ गई है.

Latest News
Parineeti Chopra Raghav Chaddha की सगाई में Priyanka Chopra ने पहनी ग्लैमरस ड्रेस, देखें पहली Photos

Priyanka Chopra Look: प्रियंका चोपड़ा लुक (फोटो- @_priyanka_fc/Instagram)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) की सगाई हो चुकी है. दोनों ने अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है. सगाई की तस्वीरों में नए जोड़े की कैमिस्ट्री देखकर फैंस बलाएं लेते दिखाई दे रहे हैं. इस सगाई सेरेमनी के दौरान कई खास मेहमानों ने शिरकत की, जिनमें से एक परि की बहन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी थीं. परि की सगाई के प्रियंका की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं. जिनमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने अभी तक सगाई की कोई फोटो शेयर नहीं की है लेकिन उनके फैन क्लब ने एक्ट्रेस की फोटोज साझा कर दी हैं. इन फोटोज में दिख रहा है कि अपनी बहन की सगाई पर प्रियंका बेहद ग्लैमरस अंदाज नें पहुंची थीं. उन्होंने इस दौरान पीले रंग की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी थी. ये इंडियन- वेस्टर्न फ्यूजन ड्रेस थी, जिसमें प्रियंका बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. प्रियंका ने इस लुक में अपने बाल खुले रखे हुए हुए और बेहद कम एक्सेसरीज कैरी की थीं.

ये भी पढ़ें- Parineeti-Raghav Engagement: राघव की हुईं परिणीति, सामने आई पहली तस्वीर, इस अंदाज में की सगाई की घोषणा

प्रियंका चोपड़ा का ये लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है. इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए परिणीति को विश भी कर दिया है. उन्होंने सगाई की फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'तिशा और राघव, तुम दोनों को सगाई की बधाई हो, शादी का इंतजार मुश्किल हो रहा है. तुम दोनों के लिए मुझे बहुत खुशी हो रही है. परिवार के साथ मिलकर मजा आया'.

ये भी पढ़ें- Parineeti Raghav की सगाई में मोबाइल फोन हुए बैन, दिखे सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement