Advertisement

Parineeti Chopra को Raghav Chaddha ने पहनाई सगाई की अंगूठी? इस वीडियो ने मचाया तहलका

Parineeti Chopra की उंगली में फैंस को Raghav Chaddha के नाम की अंगूठी नजर आ गई है, जिसके बाद उनकी शादी की खबरें और भी तेज हो गई हैं.

Parineeti Chopra को Raghav Chaddha ने पहनाई सगाई की अंगूठी? इस वीडियो ने मचाया तहलका

Parineeti Chopra, Raghav Chadha: परिणीती चोपड़ा, राघव चड्ढा 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को लेकर इन दिनों हर किसी की जुबान पर बस एक ही सवाल है 'शादी कब है?'. मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि परिणीति, आप नेता राघव चड्ढा (AAP Leader Raghav Chaddha) के साथ जल्द ही अपनी शादी का ऐलान कर सकती हैं. वहीं, अब उनका एक लेटेस्ट वीडियो सगाई की अफवाहों पर मुहर लगा रहा है. एक्ट्रेस की उंगली में फैंस को इंगेजमेंट की अंगूठी (Parineeti Chopra Engagement Ring) नजर आ गई है और इसके बाद इंटरनेट पर हलचल मच गई है.

दरअसल, हाल ही में परिणीति को पपराजी ने स्पॉट किया. इस दौरान वो ब्लैक जैकेट और टैंक टॉप के साथ व्हाइट ट्राउजर पहने दिखाई दीं. इस दौरान परि ने जैसे ही कैमरों को देखा वो पोज देने के लिए रुक गईं और उन्होंने पैप्स से बात भी की. एक बार फिर से परि से सभी एक ही सवाल पूछते दिखाई दिए. सामने आए इस वीडियो में दिख रहा है परिणीति से पपराजी पूछ रहे हैं कि 'शादी कब है'. परि के इस वीडियो में उनकी रिंग फिंगर में अंगूठी दिखाई दे रही है. यहां देखें वायरल हो रहा परिणीति का ये वीडियो-

ये भी पढ़ें- Parineeti Chopra ने Raghav Chadha संग शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये मैसेज

इस वीडियो में परिणीति की रिंग फिंगर में अंगूठी देखकर उनके फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. कई लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि परि की सगाई हो गई है. एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'राघव ने परि को सगाई की अंगूठी पहना दी है'. वहीं, एक अन्य ने लिखा 'आपने चुपके- चुपके सगाई कर ली है'. परि के स वीडियो के बाद उनकी शादी की खबरें और तेज हो गई हैं. हालांकि, परि ने अभी तक शादी की अफवाहों को ना तो कंफर्म किया है और ना ही इससे इनकार किया है.

ये भी पढ़ें- Raghav Chadha ने Parineeti Chopra का नाम सुनते ही दे डाली बड़ी खुशखबरी, उछल पड़े फैंस

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement